फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Circle rates will apply from August

अंसारी रोड पर जमीन हो जाएगी पांच हजार प्रति वर्ग मीटर महंगी

Thu, 28 Jul 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Thu, 28 Jul 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
Circle rates will apply from August
जमीन - फोटो : अमर उजाला

स्टंाप एवं रजिस्ट्री विभाग ने नए सर्किल रेट का ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया है। इस साल सर्किल दरों में औसतन दो से पांच प्रतिशत का इजाफा किया गया है। अलबत्ता बाईपास और हाईवे किनारे जमीन की कीमतोें में सात फीसदी की बढ़ोतरी की गई है।

विज्ञापन


आवासीय क्षेत्र में इस साल भी अंसारी रोड की बादशाहत बरकरार रहेगी। अब तक अंसारी रोड पर प्रापर्टी का सर्किल दर 75 हजार रुपये प्रति मीटर था जो बढ़कर 80 हजार रुपये हो जाएगा। वहीं आवास विकास प्रथम, डीएम रोड और गंगा नगर जिले के  महंगी जमीनों वाले टॉप 5 क्षेत्रों में शामिल हैं।
विज्ञापन


रजिस्ट्री एवं स्टांप विभाग ने बुलंदशहर समेत सिकंदराबाद, खुर्जा, अनूपशहर, शिकारपुर, डिबाई और स्याना क्षेत्र में सर्वे पूरा कर लिया। आपत्ति मांगने के बाद उनका निस्तारण भी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्किल दर की अनंतिम सूची भी प्रकाशित हो चुकी है। अब अनंतिम सूचि को अंतिम रूप दिया गया है। गत् वित्त वर्ष अंसारी रोड की सर्किल दरें 75 हजार रुपये प्रति मीटर था, जो बढ़कर 80 हजार रुपये प्रति मीटर पर पहुंच जाएंगी।


गत वर्ष की सर्किल दरें
क्षेत्र            सर्किल रेट
अभी अंसारी रोड    75000
आवास विकास प्रथम    19,500
डीएम रोड        17,000
गंगानगर        16,000
आवास विकास द्वितीय    14,000
शांति निकेतन    12,500
बीसा कालोनी    11,000
मऊखेड़ा        9,500

इस वर्ष की सर्किल दरें
क्षेत्र        सर्किल रेट
भूड़        9,500
साठा        9,500
अकबरपुर        8,000
इस्लामाबाद        6,500
फैसलाबाद        6,500
अजीबाबाद        5,500
औरंगाबाद निकाय    4,500

आवासीय और व्यवसायिक प्रापर्टी पर दो से पांच प्रतिशत सर्किल रेट बढ़ाया गया है। कृषि क्षेत्र जहां से बाईपास और हाइवे निकले हैं, वहां सर्किल दर में सात प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। सर्किल रेट का ब्लू प्रिंट तैयार है। - जितेंद्र नाथ सिंह, एआईजी स्टांप

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed