फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Christmas Day was celebrated in schools

स्कूलों में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस डे

Sat, 24 Dec 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
अमर उजाला/बुलंदशहर Updated Sat, 24 Dec 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
Christmas Day was celebrated in schools
बच्चों ने सेंटा क्लॉज बन बांटीं टॉफियां - फोटो : अमर उजाला

आजाद पब्लिक स्कूल में शनिवार को क्रिसमस और फन डे धूमधाम से मनाया गया। बच्चे रंग-बिरंगी और सांताक्लाज की ड्रेस पहनकर शामिल हुए। क्रिसमस और फन डे की शुरूआत बच्चों ने रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर की। बच्चों ने ईसामसीह के जीवन पर भी कार्यक्रम पेश किए और अप्पूघर के साथ लाला-लाली का खूब आनंद लिया।

विज्ञापन


स्कूल के चेयरमैन वासिक आजाद, स्कूल प्रेसिडेंट सारिक आजाद, प्रधानाचार्य नितेश कुमार और समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों को टॉफी आदि का वितरण कर क्रिसमस की बधाई दी। ब्रह्मानंद पब्लिक स्कूल में क्रिसमस की शुरूआत सांस्कृतिक कार्यक्रम से हुई। बच्चे सांताक्लाज की वेशभूषा में पहुंचे। प्
विज्ञापन


रधानाध्यापिका रीनू सिंह ने केक काटकर क्रिसमस की शुरूआत की। प्रधानाचार्य छवि शर्मा ने क्रिसमस और नववर्ष की शुभकामनाएं दी। सेंट आरजे पब्लिक स्कूल में क्रिसमस धूमधाम से मनाया गया। संस्थापक नंद कुमार शर्मा, निदेशक सौरभ पचौरी, प्रधानाचार्य एसपी ओझा आदि शिक्षकों ने बच्चों को प्रभु ईसामसीह द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवास विकास प्रथम स्थित दून इंटरनेशनल एकेडमी में भी क्रिसमस धूमधाम से मनाया गया। स्कूल के प्रबंधक सरजीत सिंह ने केक काटकर कार्यक्रम की शुरूआत की। यमुनापुरम स्थित माडर्न पब्लिक स्कूल में भी क्रिसमस धूमधाम से मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरूआत प्रबंधक सुरेश चंद शर्मा, प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार शर्मा, अनुराधा, सारिका आदि ने की। खुर्जा के अमेरिकन किड्स प्ले इंटरनेशनल स्कूल में क्रिसमस डे के उपलक्ष्य में बच्चों ने जमकर धमाल मचाया।

 सांता क्लाज की ड्रेस में आए बच्चे लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। स्कूल की चेयरमैन ममता गुप्ता, शैलजा गुप्ता ने बच्चों को उपहार देते हुए शुभकामनाएं दी। वहीं टीचर समरीन, नगमा, कोमल और लीना गुप्ता ने बच्चों को संगीत और म्यूजिक एक्टिविटी करवाया।

आरडी ऐजुकेशनल स्कूल खत्रीवाड़ा में क्रिसमस उत्सव धूमधाम से मनाया गया। शनिवार को आरडी ऐजुकेशनल स्कूल में ईसामसीह के जन्म दिवस पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। बच्चों ने सांताक्लोज बन टॉफी बांटी।

प्रबंधक धनश्याम सैनी, सरिता सैनी, अनिता सैनी, बबीता, पूजा मिश्रा, पूजा शर्मा, नेहा, वंदना शर्मा, विकास सैनी, यशोदा, रेनू, आदि ने बच्चों को क्रिसमस की बधाई दी। दूसरी ओर आरके ऐजुकेशनल स्कूल में भी क्रिसमस डे धूमधाम से मनाया गया। उप प्रधानाचार्य रीना गुप्ता ने बच्चों को क्रिसमस की बधाई दी।

बच्चों ने सांता क्लाॅज बन बांटे उपहार
शिकारपुर स्थित आरएस ओलम्पियन पब्लिक स्कूल, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल तथा सलेमपुर स्थित एसकेडी पब्लिक स्कूल में क्रिसमस डे धूमधाम से मनाया गया। आरएस ओलम्पियन पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में यूकेजी के करन, एलकेजी के देव और यश तथा कक्षा 10 के छात्रों ने सेंटाक्लाज की ड्रेस पहनकर स्टूडेंटस को चॉकलेट, टॉफी व उपहार भेंट किए। एसकेडी पब्लिक स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रधानाचार्य विरेंद्र सिंह वैरे, इरशाद इलाही, कोमल सिंह व सुशीला देवी के निर्णायक मंडल द्वारा कक्षा 5 की अदिति को सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया। तुषार, खुशबू, हिमानी, गौरव, अमन, शिवम व अंशिका को भी पुरस्कृत किया गया। प्रबंधक विजय कुमार ने स्टूडेंटस का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

दूसरी ओर मैपल ग्रोव वर्ल्ड स्याना में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मैपल ग्रोव की चेयरपर्सन सुनीता सिंह एवं संगीता वाधवा ने किया। मुख्य अतिथिगण पेट्रिषा अडुवो व वीपी सिंह ने सांताक्लाज द्वारा पहने गए लाल कपड़ों की विशेषता बताई।


सनराइज पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल स्याना में हुई फैंशी ड्रेस प्रतियोगिता का शुभारंभ सनराइज ग्रुप के चेयरमैन सुरेंद्रपाल तेवतिया ने किया। इस मौके पर वेशभूषा प्रतियोगिता में परितोष प्रथम, आराध्या द्वितीय व अंश चौधरी का तीसरा स्थान रहा। प्रधानाचार्या अनीता चौधरी ने बच्चों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed