फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Chingrawathi Case: The accused of Gokshi made Bhakiyu's officer

चिंगरावठी प्रकरण : गोकशी के आरोपियों को बनाया भाकियू का पदाधिकारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Chingrawathi Case: The accused of Gokshi made Bhakiyu's officer
चिंगरावठी प्रकरण : गोकशी के आरोपियों को बनाया भाकियू का पदाधिकारी
विज्ञापन

खानपुर। स्याना की चिंगरावठी चौकी में करीब डेढ़ वर्ष पूर्व गोकशी को लेकर बवाल हो गया था। वहीं, अब उक्त प्रकरण में गोकशी के आरोपी परवेज को भाकियू का तहसील स्याना का महासचिव बनाया गया है तो वहीं, आरोपी महबूब को जिला कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया गया है। जिसके विरोध में सोमवार को गांव भंवरा में क्षेत्र के ग्रामीणों ने पंचायत कर रोष व्यक्त किया है।
गौरतलब है कि तीन दिसंबर 2018 को स्याना की चिंगरावठी चौकी पर क्षेत्र के ग्रामीण गोकशी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। यह प्रदर्शन कुछ देर बाद ही बवाल में बदल गया था। जिसमें तत्कालीन थाना स्याना प्रभारी सुबोध कुमार सिंह समेत चिंगरावठी निवासी युवक सुमित की मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने गोकशी प्रकरण में कुछ लोगों को नामजद करते हुए जेल भेज दिया था। वहीं, उक्त गोकशी के प्रकरण में जेल गए दो आरोपियों को अब भाकियू में पदाधिकारी बनाए जाने का मामला प्रकाश में आया है। जिनमें से एक आरोपी परवेज को भाकियू का तहसील स्याना को महासचिव बनाया गया है तो वहीं, आरोपी महबूब को जिला कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया गया है। आरोपियों को संरक्षण दिए जाने की बात की जानकारी होते ही क्षेत्र के ग्रामीणों में भी रोष व्याप्त है। सोमवार को क्षेत्र के गांव भंवरा में राजेश चौहान के घर पर ग्रामीणों ने एक पंचायत का आयोजन किया। पंचायत में ग्रामीणों ने भाकियू के इस कार्य का विरोध किया। इसके अलावा पंचायत में नरेंद्र सिंह चौहान, रवि तोमर, धर्म सिंह राघव, जयराम सिंह राघव, गणेश सिंह, जितेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, मूलचंद सिंह आदि दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

फिलहाल आरोपी जमानत पर हैं बाहर
पुलिस ने चिंगरावठी कांड के दौरान गोकशी के मामले में सात आरोपियों को नामजद करते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। जिनमें मुख्य रुप से महबूब, हारुन व परवेज, अरविंद आदि शामिल थे। इन सभी पर रासुका की कार्रवाई भी की गई थी। हालांकि, फिलहाल ये आरोपी जिला कारागार से जमानत पर छूटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिखर अग्रवाल को मिला था पद तो हुआ था बवाल
बीते दिनों स्याना-चिंगरावठी हिंसा के आरोपी शिखर अग्रवाल को हिंदूवादी संगठन की एक इकाई में पदभार सौंपा गया था। जिसका फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। जिसमें भाजपा के जिलाध्यक्ष समेत अन्य नेता भी मौजूद नजर आ रहे थे। हालांकि, फजीहत होने के बाद शिखर को पदमुक्त कर दिया गया था। हालांकि, शिखर भाजयुमो में पदाधिकारी रह चुका है।
मुझे मामले की पूरी जानकारी नहीं है, जानकारी की जा रही है। यदि किसी ऐसे आरोपी को संगठन में जगह दी गई है तो उसको बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।
मांगेराम त्यागी, भाकियू एनसीआर महासचिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed