फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Children reached school wearing garlands with tilak, principal got them washed

Bulandshahar News: तिलक लगाकर माला पहनकर स्कूल पहुंचे बच्चे, प्रधानाचार्य ने धुलवाया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Dec 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Children reached school wearing garlands with tilak, principal got them washed
ककोड़। क्षेत्र के गांव स्थित एक कांवेंट स्कूल में तिलक लगाकर और गले में माला पहनकर बच्चे स्कूल पहुंचे तो प्रधानाचार्य ने बच्चों का तिलक धुलवा दिया और माला भी उतरवा दी। मामले की जानकारी मिलने पर स्कूल पहुंचे परिजनों ने हंगामा किया। जिसके बाद स्कूल के प्रधानाचार्य ने माफी मांगी। जिसके चलते परिजन शांत हुए।
विज्ञापन




क्षेत्र के गांव निवासी लोगों ने बताया कि उनके बच्चे गांव स्थित एक कांवेंट स्कूल में पढ़ते हैं। आरोप है कि स्कूल में तिलक लगाकर, माला पहनकर जाने वाले बच्चों का प्रधानाचार्या द्वारा तिलक धुलवा दिया जाता है और माला को तुड़वा दिया जाता है। मंगलवार को छुट्टी के बाद घर पहुंचे बच्चों ने प्रधानाचार्य की करतूत के बारे में परिजनों को बताया और कहा कि प्रधानाचार्या ने उनका तिलक धुलवा दिया और गले की माला को तुड़वा दिया। जिसके चलते बुधवार को बच्चों के अभिभावक अन्य ग्रामीणों के साथ स्कूल पहुंचे और मामले को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान अभिभावकों और प्रधानाचार्या के बीच जमकर नोकझोंक हुई। दोनों पक्षों की नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। स्कूल में हंगामा की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाया और प्रधानाचार्या ने भी परिजनों से माफी मांगी। साथ ही भविष्य में ऐसा न करने की सहमति बनने पर लोगों ने कार्रवाई से इनकार कर दिया। मामले में आरोपी प्रधानाचार्या का कहना है कि बच्चों को तिलक छोटा लगाने के लिए कहा गया था। तिलक धुलवाने और माला तोड़ने का आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed