फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Children made Rangoli in summer camp

Bulandshahar News: समर कैंप में बच्चों ने बनाई रंगोली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2023 10:18 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। भारत विकास परिषद बुलंदशहर सेवार्थ शाखा की ओर से नगर के भूतेश्वर मंदिर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में सात दिवसीय समर कैंप में शनिवार को बच्चों ने रंगोली बनाई गई। बच्चों को कबाड़ से सजावट का सामान बनाना भी सिखाया गया। गर्मी से राहत दिलाने के लिए मिनी स्वीमिंग का आयोजन किया। रविवार को जूडो-कराटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा। भाविप के पदाधिकारियों का कहना है कि समर कैंप के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा निखारी जा रही है।

सरस्वती शिशु मंदिर पर चल रहे समर कैंप का शुभारंभ संगठन सचिव राधा सिंह, महिला संयोजिका सुमन शर्मा, सोनू बृजवासी, कोषाध्यक्ष मोहित गर्ग और प्रधानाध्यापक राजीव फोगाट ने किया। इस दौरान बच्चों ने सरस्वती वंदना और गायत्री मंत्र आदि का जप किया। इसके बाद स्कूल की छात्रा मोनिका गिरी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आचार्य ज्योति दीक्षित ने कबाड़ सामान से सजावट एवं घरेलू वस्तुएं बनाना सिखाया। साथ ही योगेश शर्मा के नेतृत्व में छात्राओं ने रंगोली बनाई। इसके बाद बच्चों को आचार्य जयप्रकाश ने विभिन्न प्रकार के खेल खेलाने के साथ स्वीमिंग पूल में स्नान कराया। शाखा अध्यक्ष चंद्रभूषण मित्तल ने कहा कि भाविप सेवार्थ के समर कैंप में बच्चों की प्रतिभाएं निकल कर सामने आ रही हैं। बच्चों को कहानी सुनाना, सुनना, चित्रकला, खेल-खेल में ताली-चुटकी, शब्द अंताक्षरी, रोल प्ले आदि गतिविधि बच्चों को सिखाई और दिखाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed