फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Children demonstrated the spirit of mother power through captivating programs.

Bulandshahar News: मनमोहक कार्यक्रमों से बच्चों ने दर्शाया मातृ शक्ति का का भाव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
खुर्जा / जहांगीरपुर। स्कूलों में शनिवार को मातृ दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर मातृ शक्ति का भाव दर्शाया। जीवन में मां का महत्व और ममता को कहानी व कविताओं के माध्यम से बताया।
विज्ञापन


जंक्शन मार्ग स्थित एल्पाइन पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस कार्यक्रम में प्ले से कक्षा सातवीं तक के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। जीवन में मां का क्या महत्व है विषय पर गीत व नृत्य के माध्यम से नन्हें-मुन्ने बच्चों ने माता के प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त किया। प्रधानाचार्य निधि गुलाटी ने मां का महत्व बताया। उन्होंने बच्चों के कार्यक्रम की प्रशंसा की। सभी बच्चों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन


जहांगीरपुर के एनएस पब्लिक स्कूल में मॉम एंड किड्स शो का आयोजन किया गया। बच्चों की माताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया। प्रधानाचार्य योगेश चौहान ने सभी माताओं को शुभकामनाएं देते हुए समाज व परिवार में मातृ शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। प्रबंधक नम्रता तोमर ने सभी माताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed