फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   children became Santa Claus says Merry Christmas.

बच्चे बने सांता क्लॉज बोले मैरी क्रिसमस

Thu, 24 Dec 2015 11:26 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 24 Dec 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
children became Santa Claus says Merry Christmas.
क्रिसमस-डे की पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार को शिक्षण संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान बच्चों ने सांता क्लॉज बनकर गिफ्ट बांटे और प्रार्थना भी की।
विज्ञापन


डिवाइन मॉडर्न एकेडमी में क्रिसमस-डे के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सांता क्लॉज की वेषभूषा में बच्चों ने एक दूसरे को उपहार दिए।
विज्ञापन


बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने नाटिका और नृत्य पेश किया।

इस मौके पर स्कूल के प्रबंधक चौधरी श्यौपाल सिंह, प्रधानाचार्या बुशरा नूर, दीप शिखा, शालिनी शर्मा, स्वति, नेहा, शारदा गोस्वामी समेत अन्य स्टाफ मौजूद रहा। ब्रह्मानंद पब्लिक स्कूल में भी क्रिसमस-डे धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांता क्लॉज और परियों का रूप धारण किए बच्चों ने जिंगल बेल सांग पर प्रस्तुति दी। बच्चों को सेंटा क्लॉज ने टॉफी, चॉकलेट व बिस्कुट आदि बांटे। इस मौके पर प्रधानाचार्य छवि शर्मा आदि स्टाफ मौजूद रहा।

वहीं दूसरी ओर विद्यालय में चल रहे दो दिवसीय खेलों का समापन हो गया। इसमें क्रिकेट व वालीबॉल में काराकोरम, बास्केटबॉल में कैलाश और बैडमिंटन में शिवालिक हाउस ने पहले स्थान पर बाजी मारी।

वहीं शिकारपुर में आरएस ओलंपियन पब्लिक स्कूल, डीएस ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल और सलेमपुर स्थित एसकेडी पब्लिक स्कूल में भी क्रिसमस डे मनाया गया।

इस अवसर पर सेंटा क्लॉज बने बच्चों ने एक दूसरे को उपहार दिए। वहीं खुर्जा में एल्पाईन पब्लिक स्कूल में भी क्रिसमस डे मनाया गया। बच्चों ने सेंटा क्लॉज की वेशभूषा धारण कर जमकर धमाल मचाया।

प्रधानाचार्य निधि गुलाटी ने बच्चों को प्रभु यीशु के बारे में बताया। इस दौरान स्कूल स्टॉफ और बच्चे मौजूद रहे। खुर्जा रोड स्थित आजाद पब्लिक स्कूल में भी क्रिसमस-डे धूमधाम से मनाया गया।

छात्र इनाया आजाद, भवतोष रावत, गौरी जादौन, अदिति राना, दीपांशु अग्रवाल, आर्यन भाटी, कार्तिक राज शर्मा आदि ने भी रंगारंग कार्यक्रम पेश कर समां बांध दिया। बच्चों को टॉफी व चाकलेट आदि वितरित किए गए।

‘प्रभु यीशु के जीवन से प्रेरणा लें स्टूडेंट्स’
लारेंस एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में क्रिसमस के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्टूडेंट्स ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संस्थापक सहीजुद्दीन मेवाती ने किया। छात्र-छात्राओं ने प्रभु यीशु के जीवन पर आधारित नाटिका प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

शिवराज चौहान, हिमांशी, रुचि, यशी, रेहान खान, पलक यादव आदि स्टूडेंट्स ने नृत्य आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्टूडेंट्स ने सांता क्लाज का वेश धारण कर उपहार बांटे।

इस मौके पर विद्यालय के डायरेक्टर शोएब मेवाती ने कहा कि छात्र-छात्राएं प्रभु यीशु के जीवन से प्रेरणा लें। उप प्रधानाचार्या सतपाल कौर ने कहा कि प्रभु यीशु का जन्म पाप से मुक्ति दिलाने के लिए हुआ था।


यीशु ने मिलजुलकर रहने का संदेश दिया। इस मौके पर विद्यालय के संस्थापक सहीजुद्दीन मेवाती, सृष्टि सक्सेना, दीपमाला व तमन्ना आदि मौजूद रहे। संचालन दसवीं कक्षा की छात्रा सदफ मेवाती व उमैमा खान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed