फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Children attacked by dogs

बच्चे पर कुत्तों ने किया हमला

Sat, 31 Dec 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
अमर उजाला/बुलंदशहर Updated Sat, 31 Dec 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
Children attacked by dogs
चार साल के बच्चे पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। - फोटो : ब्यूरो

कोतवाली देहात की नई मंडी चौकी क्षेत्र के गांव हीरापुर स्थित ईंट-भट्ठे पर चार साल के बच्चे पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। किसी तरह परिजनों ने बच्चे को कुत्तों से छुड़ाया। लहूलुहान हालत में बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


हीरापुर टांडा क्षेत्र में ईंट-भट्ठा है। भट्ठे पर दो माह पहले काम करने के लिए लाला निवासी रिक्षोडा थाना सलेमपुर अपने परिवार को साथ आया था। उसके साथ उसका चार साल का बेटा आयुष भी था। शनिवार सुबह करीब आठ बजे आयुष भट्ठे पर बनी झोंपड़ी के बाहर खेल रहा था।
विज्ञापन


उसी दौरान चार-पांच आवारा कुत्तों ने उसके पुत्र पर हमला कर दिया। कुत्तों ने मासूम बच्चे को बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर परिजन बचाने के लिए दौड़े । परिजनों ने कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को कुत्तों से छुड़ाया। गंभीर हालत में परिजनों ने बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां उसका इलाज चल रहा है। क्षेत्र के लोगों में आवारा कुत्तों का खौफ बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed