{"_id":"fe08c7c6c2606d5e2a665a1bec5b8016","slug":"child-labour-in-building-maternity-ward-of-dist-hospital-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल श्रमिक कर रहे मैटरनिटी विंग के निर्माण में कार्य ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल श्रमिक कर रहे मैटरनिटी विंग के निर्माण में कार्य
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में करोड़ों की लागत से बन रही मैटरनिटी विंग बाल श्रमिकों के पसीने से बनकर तैयार हो रही है।
निर्माणाधीन इमारत के बाहर बेशक नाबालिगों के काम करने पर प्रतिबंध के बोर्ड लगे हों, लेकिन हकीकत से यह कोसों दूर है। 14-15 साल नहीं बल्कि सात से आठ साल के बच्चे यहां काम करते दिख रहे हैं।
निरीक्षण के दौरान अफसरों को भी यह नहीं दिख रहा है। बता दें कि जहां श्रमिकों की मजदूरी 250 से 300 रुपये के बीच है। वहीं बाल श्रमिकों से 100 रुपये में पूरा काम करा लिया जाता है।
जिला अस्पताल में करीब 20 करोड़ की लागत से मैटरनिटी विंग का निर्माण किया जा रहा है। विंग की निर्माणदायी संस्था ने बोर्ड लगा रखे हैं कि यहां नाबालिग को काम नहीं दिया जाता है।
विज्ञापन
एक अन्य बोर्ड पर लिखा है कि नाबालिग से काम लेना वर्जित है। लेकिन हकीकत कुछ और है। नाबालिग यहां पसीना बहाते देखे जा रहे हैं। महज सात से आठ साल की उम्र के बच्चों से काम लिया जा रहा है।
धमेड़ा अड्डा निवासी सोहित पुत्र आशित (8) और अनस (7) छुट्टी के दिन ईंट ढोते देखे गए। यह बच्चे ईंटों को गधों पर लादकर मैटरनिटी विंग तक पहुंचा रहे थे।