{"_id":"56f80ffc4f1c1b653cf1506c","slug":"chenpuling-in-nonstop-train-two-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"नॉन स्टॉप ट्रेन में की चेनपुलिंग, दो दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नॉन स्टॉप ट्रेन में की चेनपुलिंग, दो दबोचे
अमर उजाला ब्यूरो, खुर्जा जंक्शन
Updated Sun, 27 Mar 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर दौड़ने वाली नॉन स्टॉप ट्रेन में चेनपुेलिंग करना दो युवकों पर भारी पड़ गया। आरपीएफ ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। उधर चेन पुलिंग होते ही ट्रेन के इमरजेंसी ब्रेक लगने से ट्रेन में धुआं उठने लगा। ट्रेन में सवार तथा प्लेट फार्म पर खड़े यात्रियों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे रेलवे अधिकारियों ने करीब 15 मिनट बाद ट्रेन को रवाना कर राहत की सांस ली। रविवार को इस्लामपुर से नई दिल्ली जाने वाली सुपरफास्ट मगध एक्सप्रेस ट्रेन में फिरोजाबाद स्टेशन पर दो युवक शाहपुर निवासी देवेन्द्र और इटावा निवासी अवधेश खुर्जा आने के लिए सवार हुए।
विज्ञापन
ट्रेन में बैठने के बाद युवकों पता चला कि नॉन स्टाप होने के कारण ट्रेन खुर्जा जंक्शन नहीं रुकेगी। ऐसे में जब सुबह करीब 7.30 बजे ट्रेन जंक्शन स्टेशन से गुजरने लगी तो दोनों युवकों ने चेन पोलिंग कर दी। इससे इमरजेंसी ब्रेक लगने से ट्रेन झटके के साथ तीन नंबर प्लेटफार्म पर रुक गई।
विज्ञापन
ट्रेन के पहियों में रगड़ होने से चिंगारी के साथ धुंआ उठने लगा। इससे ट्रेन में बैठे यात्री और प्लेट फार्म पर खड़े यात्रियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर रेलवे अधिकारी भी मौके की तरफ दौड़ पड़े। उधर आरपीएफ ने चेनपुलिंग करने वाले दोनों युवकों को दबोच लिया।
इसके बाद टीएक्सआई स्टाफ ने ट्रेन का निरीक्षण कर 15 मिनट बाद ट्रेन को रवाना किया। एसएस पीके गुप्ता ने बताया कि चेनपुलिंग के कारण ट्रेन रुक गई थी। पकड़े गए यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।