फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Cheated of Rs 3.85 lakh in the name of online work in the company

Bulandshahar News: कंपनी में ऑनलाइन काम के नाम पर ठगे 3.85 लाख रुपये

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर के मोहल्ला राधानगर निवासी हरेंद्र कुमार को साइबर ठगों ने एक कंपनी में ऑनलाइन काम करने का झांसा देकर 3.85 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने जब आरोपियों से अपनी रकम वापस मांगी तो उन्हें ठगी की जानकारी हुई। पीड़ित ने एसएसपी से मामले में न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली में मोहल्ला राधानगर निवासी पीड़ित हरेंद्र सिंह ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि बीते दिनों उनके फेसबुक अकाउंट पर एक मैसेज आया, जिसमें उन्हें एक कंपनी में काम करने के लिए प्रतिदिन दो से तीन हजार रुपये कमाने का ऑफर दिया गया। इसके लिए उन्होंने सहमति दे दी तो उनका व्हाट्सएप नंबर लेकर एक ग्रुप में जोड़ दिया गया। इसके बाद आरोपियों ने एक एकाउंट में रुपये जमा कराने के लिए कहा गया, जिसके बाद उन्हें टास्क दिए जाते रहे।
विज्ञापन

13 दिसंबर 2024 को पीड़ित ने सबसे पहले 25 हजार रुपये जमा किए, जिसके बाद उसे आरोपियों ने बनाए गए अकाउंट में प्रतिदिन 300 रुपये दिए जाने लगे। इसके बाद उन्होंने आरोपियों के कहने पर ऑनलाइन 1.25 लाख रुपये और 2.35 लाख रुपये जमा किए। आरोपियों के भेजे गए मैसेज में पीड़ित रोजाना 3 से 4 हजार रुपये की कमाई दिखाई गई। जब पीड़ित ने रुपये निकालने का प्रयास किया तो उन पर तीन लाख रुपये जमा करने का दबाव बनाया गया। पीड़ित के इन्कार करने पर कोई धनराशि देने से मना कर दिया गया। पीड़ित ने बताया कि अब आरोपी उनकी फोन कॉल भी नहीं उठा रहे हैं। एसएसपी ने साइबर टीम को मामले में जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed