फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Cheated of Rs 3.71 lakh on the pretext of investment

Bulandshahar News: निवेश करने का झांसा देकर 3.71 लाख की ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 3.71 lakh on the pretext of investment
गुलावठी। रकम निवेश करके मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर एक युवक से 3.71 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ तो आरोपी ने फोन भी नहीं उठाया। अब पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला सौरभ सैनी ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे टेलीग्राम ग्रुप में शामिल कर लिया। इस दौरान आरोपी ने उसे निवेश पर मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया। इसके बाद आरोपी ने दो व्हाट्सएप नंबर दिए और ग्रुप में जोड़कर उसे विभिन्न प्रकार के कार्यों के बारे में बताया। इसके बाद एक आरोपी ने बताया कि यदि वह निवेश करता है तो उसे सामान्य से अधिक मुनाफा मिलेगा और पूरी धनराशि मय मुनाफे के लौटा दी जाएगी। आरोपी के झांसे में आकर
विज्ञापन

उसने विभिन्न नामों के छह बैंक खातों में तीन लाख 71 हजार 648 रुपये ट्रांसफर कर दिए। कुछ समय बाद जब धनराशि वापस नहीं मिली तो उसे ठगी की जानकारी हुई। अब पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी व आईटी एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि मामले में साइबर टीम की मदद से जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed