{"_id":"65998d6af883133545067396","slug":"cheated-of-five-lakh-rupees-on-the-pretext-of-selling-a-plot-threatened-to-murder-bulandshahr-news-c-133-1-bul1003-9797-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: प्लाट बेचने का झांसा देकर पांच लाख रुपये ठगे, हत्या की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: प्लाट बेचने का झांसा देकर पांच लाख रुपये ठगे, हत्या की धमकी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र निवासी दंपती को गाजियाबाद में प्लाट दिलाने का झांसा देकर पांच लाख रुपये की ठगी कर ली गई। जानकारी होने पर पीड़ित दंपती ने रुपये वापस मांगे तो आरोपियो ने हत्या की धमकी दी है। पीड़ित पक्ष ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
सिकंदराबाद क्षेत्र के चोला रोड निवासी पीड़ित राजीव कुमार ने अपनी पत्नी उर्मिला के साथ एसएसपी और अन्य उच्चाधिकारियों को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि उसके घर पर कई सालों से गौतमबुद्धनगर के कासना क्षेत्र के युवक का आना-जाना रहता था। आरोपी युवक ने बीते दिनों उसकी पत्नी को झांसा दिया कि उसका गाजियाबाद में एक प्लाट है। रुपयों की आवश्यकता होने के चलते उसे प्लाट बेचना पड़ रहा है। आरोपी ने बाजार से कम दामों में प्लॉट बेचने का झांसा दिया। आरोपी द्वारा गाजियाबाद ले जाकर एक प्लाट दिखाया गया, जिसका सौदा 40 लाख रुपये में तय कर दिया गया। आरोपी ने 15 लाख रुपये नगद और 25 लाख रुपये बैनामा कराने पर चेक के माध्यम से लेने की बात कही। उनके द्वारा बीते तीन माह के दौरान आरोपी युवक को पांच लाख रुपये नगद दे दिए गए। इसके बाद आरोपी युवक ने उनसे संपर्क करना बंद कर दिया। कॉल भी रिसीव करना बंद कर दिया गया। इस पर उन्होंने गाजियाबाद जाकर पता लगाया तो प्लाट किसी अन्य शख्स के होने का पता चला। पीड़ित दंपति ने आरोपी के घर पहुंचकर रुपयों का तकादा किया तो उनसे अभद्रता कर धमकी दी गई। एसएसपी ने मामले में जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।