फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Chairman and Deputy Chairman elected unopposed on 10 cooperative societies

Bulandshahar News: 10 सहकारी समितियों पर निर्विरोध चुने गए सभापति व उप सभापति

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Mar 2023 10:01 PM IST
विज्ञापन
Chairman and Deputy Chairman elected unopposed on 10 cooperative societies
मवई साधन सहकारी समिति के नवयुक्त पदाधिकारी।
बुलंदशहर। जिले की 188 साधन सहकारी समितियों में से दस समितियों पर सभापति और उपसभापतियों ने नौ-नौ डायरेक्टर को निर्विरोध चुन लिया। इस दौरान पहासू के गांव बनैल में चुनाव अधिकारी के मौके पर न पहुंचने पर लोगों ने प्रदर्शन किया। कुल चार समितियों पर विभिन्न कारणों के चलते चुनाव नहीं हो सका।
विज्ञापन

रविवार को जिले में 188 साधन सहकारी समितियों में से 184 पर चुनाव और निर्विरोध रूप से सभापति और उपसभापतियों ने 1656 डायरेक्टर चुने। देर शाम तक 10 से अधिक समितियों पर निर्विरोध सभापति व उपसभापति चुने गए हैं। शेष पर चुनाव कराया गया है। चुनाव के दौरान समितियों पर पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। निर्विरोध चुने गए सभापतियों व उप सभापतियों का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया गया। साधन सहकारी समिति मवई पर कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता अधिवक्ता पौरुष शर्मा निर्विरोध चेयरमैन बने।
विज्ञापन


इन समितियों पर चुने गए निर्विरोध
दानपुर की सहकारी समिति पर ओम प्रकाश सभापति व श्रीराम उप सभापति, साधन सहकारी समिति पहासू टाउन पर वीर सिंह सभापति व भूपेंद्र सिंह उप सभापति, ऊंचागांव सहकारी समिति पर जितेंद्र सिंह सभापति, साधन सहकारी समिति सिकंदराबाद बिलसूरी पर दीपक शर्मा सभापति, छतारी की चौढेरा किसान सहकारी समिति पर बिजेंद्र सिंह, साधन सहकारी समिति कमौना पर मनोज शर्मा निर्विरोध बने हैं। शिकारपुर साधन सहकारी समिति हजरतपुर पर सरागांव निवासी कुलदीप शर्मा निर्विरोध सभापति बने हैं। साधन सहकारी समिति पर संदीप राघव ने कुलदीप शर्मा को हराकर सभापति का चुनाव जीता है। स्याना में किसान सेवा सहकारी समिति रानापुर बिगराऊ में गंगाराम सभापति व अजय त्यागी उपसभापति, जहांगीराबाद में किसान सेवा सहकारी समिति पर सभापति पर अशोक शर्मा, उपसभापति के लिए चौधरी रनबीर सिंह, अंधियार स्थित किसान सेवा सहकारी समिति पर सभापति के लिए तेज सिंह बाबा व उपसभापति के लिए अंशु शर्मा चुने गए। ऊंचागांव में कपसाई महमूदपुर से जितेंद्र राणा को सभापति और अजीत सिंह को उपसभापति चुना गया। चुनाव न कराने के खिलाफ दिया ज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

साधन सहकारी समिति के सभापति का चुनाव न कराने के विरोध में निर्विरोध निर्वाचित हुए डायरेक्टरों ने रोष जताया। निर्वाचित डायरेक्टरों व विपक्षी नेताओं ने एसडीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार खुशबू सिंह को सौंपा। सपा नेता शेख रईस अहमद व कांग्रेस नेता ज्ञानेंद्र राघव के नेतृत्व में निर्वाचित डायरेक्टरों ने ज्ञापन देते हुए आरोप लगाया कि साधन सहकारी समिति अनूपशहर पर जब निर्वाचित डायरेक्टर रविवार को अनूपशहर समिति पर सभापति चुनाव के लिए पहुंचे तो वहां पर चुनाव अधिकारी नहीं मिले। जिससे सभापति चुनाव की प्रक्रिया नहीं हो सकी है। ज्ञापन देने वालों में शेख रहीस अहमद, ज्ञानेंद्र सिंह राघव, ललित कुमार, बबलू कुरैशी, सतीश कुमार मौजूद रहे।

चुनाव अधिकारी नहीं आने पर बनैल में प्रदर्शन
साधन सहकारी समिति के संचालक के चुनाव में पहासू क्षेत्र की सोही/बनैल सहकारी समिति पर चुनाव अधिकारी के नहीं पहुंचने पर लोगों ने प्रदर्शन किया। मतदाताओं ने प्रदर्शन करते हुए प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। प्रदर्शन करने वालों में झलक प्रताप सिंह, धीरज सिंह, सुमन देवी, शारदा देवी, शेरपाल सिंह, महेश राघव, मीना शर्मा, मदन पाल सिंह मौजूद रहे। वहीं, अरनिया क्षेत्र के जावल गांव में रविवार को सहकारी समिति के चुनाव के दौरान चुनाव अधिकारी पर पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। प्रत्याशी धर्मवीर सिंह ने बताया कि जावल गांव में रविवार को अध्यक्ष पद पर चुनाव होना था। पांच मतदाताओं ने उनके पक्ष में मतदान किया, जबकि अधिकारी ने केवल तीन वोट मिलने का दावा किया। इसके बाद उन्होंने बिना सील लगाए मत बॉक्स को ताला लगा दिया और चाबी अपने पास रख ली। अधिकारी ने फर्जीवाड़ा करते हुए फर्जी तरीके से दूसरे प्रत्याशी को विजयी बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed