फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Chain stolen from four women during Rath Yatra

Bulandshahar News: रथयात्रा में चार महिलाओं की चेन चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Chain stolen from four women during Rath Yatra
गुलावठी। महाप्रभु जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के दौरान भाजपा सभासद अजय कुमार गर्ग की पत्नी की किसी शातिर ने सोने की चेन चोरी कर ली। सभासद ने गुलावठी थाने में घटना की तहरीर दी है। पुलिस बुधवार को नगर के बाजारों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगी रही। इनके अलावा तीन और महिलाओं की भी चेन चोरी हुई है लेकिन उन्होंने अभी तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

नगर में भगवान श्री जगन्नाथ सेवा समिति ने मंगलवार को महाप्रभु श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली थी। इसमें बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु शामिल हुई थीं। यात्रा में अज्ञात शातिरों ने मौका पाकर चार महिलाओं के गले से सोने की चेन चोरी कर ली। गुलावठी थाने में मोहल्ला रामनगर निवासी भाजपा सभासद अजय कुमार गर्ग उर्फ अज्जू गर्ग ने घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन

अजय गर्ग ने तहरीर में कहा है कि भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में शामिल होने के लिए उनकी पत्नी प्रभा देवी (52) गई थीं। सैदपुर रोड पर शाही कन्फेक्शनरी की दुकान के पास बहुत भीड़ थी। उस समय एक व्यक्ति श्रद्धालुओं को फ्रूटी बांट रहा था। इसी दौरान धक्का मुक्की हुई और उनकी पत्नी प्रभा देवी को चेन तोड़कर ले जाने का अहसास हुआ। डर के कारण उनकी पत्नी ने शोर नहीं मचाया। बुधवार सुबह पत्नी ने सारी घटना बताई। अजय गर्ग ने पुलिस से चेन को बरामद करने की मांग की है। पुलिस ने नगर के बाजारों में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं। साथ ही समिति के पदाधिकारियों से ड्रोन की फुटेज भी मांगी है।

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed