फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Celebrations were held across the district regarding Operation Sindoor

Bulandshahar News: ऑपरेशन सिंदूर को लेकर जिलेभर में मना जश्न

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Celebrations were held across the district regarding Operation Sindoor
ऑपरेशन सिंदूर के सफल होने पर आतिशबाजी छोड़ते राष्ट्र चेतना मिशन के सदस्य। संवाद
बुलंदशहर/स्याना/खानपुर। पहलगाम में हुए हमले का बदला भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए लिया है। पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों तबाह करने एवं ऑपरेशन सिंदूर के सफल होने पर बुधवार को जिलेभर में जश्न मनाया गया। लोगों ने सोशल मीडिया से लेकर सड़कों पर अलग-अलग तरीके से एयर स्ट्राइक को लेकर जश्न मनाते रहे। वहीं, भारत माता की जय, वंदे मातरम और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों से सड़कें गूंज उठीं। साथ ही लोगों ने आतिशबाजी छोड़ी और एक-दूसरे को मिठाई वितरित की।
विज्ञापन

राष्ट्र चेतना मिशन के जिला संयोजक पिंटू गुर्जर और नगर संयोजक विकास सिंह के नेतृत्व में युवाओं ने राजेबाबू पार्क पर एकत्र होकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। साथ ही भारतीय सेना के जवानों को बधाई देते हुए आतिशबाजी छोड़ी और एक-दूसरे को मिठाई खिला सेना के साहस पर गर्व जताया। जिला संयोजक पिंटू गुर्जर एवं नगर संयोजक विकास सिंह ने कहा कि पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा क्रूरतापूर्वक नरसंहार के बाद से ही पूरे देश में आक्रोश था। भारत की बहादुर सेना के ऑपरेशन सिंदूर से जैश-ए-मोहम्मद सहित तमाम आतंकी ठिकानों की बर्बादी से बहुत सुकून मिला है। इस दौरान सोनू गुर्जर, रामावतार लोधी, मोहित, शुभ शर्मा, हिमांशु गर्ग, शुभित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

श्री अमरनाथ बर्फानी निष्काम मानव सेवा ट्रस्ट ने यमुनापुरम में मिठाई वितरित की। ट्रस्ट के अध्यक्ष ललित अग्रवाल एवं सेवादार रामू भाई ने कहा कि भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला ले लिया है। ऐसा आतंकी हमला दोबारा न हो, इसके लिए पाकिस्तान और आतंकवादियों को सबक सिखाना जरूरी था। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय थल सेना, वायुसेना और नेवी ने मिलकर पाकिस्तान में स्थित आतंकियों के नौ ठिकाने तबाह कर दिए। भारतीय सेना हर क्षेत्र में सक्षम है और पूरी तरह से तैयार है। इस दौरान सुरेश चौधरी, मनोज कुमार, दिनेश सिंह, मुकेश सिंह व राजेंद्र शर्मा आदि ने भारतीय सेना को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव अकबरपुर में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष कदीम आलम एडवोकेट ने मुस्लिम समाज के लोगों के साथ जश्न मनाया। कहा कि देश के मुसलमानों को भारतीय सेना का सम्मान और साहस बढ़ाने के लिए आगे आना चाहिए। क्योंकि वतन से मोहब्बत ईमान का हिस्सा है। केंद्र सरकार ने 26 निर्दोष भारतीय नागरिकों का बदला यथाशीघ्र लेने का काम किया है। पाकिस्तान हमारे प्यारे वतन में धर्म पूछकर हत्या कराकर हिंदू और मुसलमान के बीच नफरत बोने का मंसूबे पाले हुए था। हमें उसके मंसूबों को बिल्कुल भी सफल नहीं होने देना है। इस दौरान प्रधान तफसीर, प्रधान तनवीर, सलीम अहमद, मोहम्मद रेहान ,मोहम्मद अरशद व नसीम अहमद आदि मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद रहे।
नगर के चांदपुर रोड स्थित सेंट मोमिना समेत अन्य ब्रांच में ऑपरेशन सिंदूर के सफल होने पर जश्न मनाया गया। स्कूल के चेयरमैन शाह फैसल ने कहा कि भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला ले एक बार फिर पाकिस्तान और आतंकवादियों को सबक सिखाया है।
स्याना में बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। साथ ही एसडीएम गजेंद्र सिंह को अभिवादन पत्र सौंपकर राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री का आभार जताया। बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने कहा कि भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर हमला कर उन्हें मिट्टी में मिलाकर देश का सिर गर्व से ऊंचा किया है। इस दौरान बार एसोसिएशन महासचिव अजीत कुमार सिरोही, जमील अहमद, कैलाशचंद, कांति चौहान व राहुल कुमार आदि मौजूद रहे।

खानपुर में स्कूल, कॉलेज एवं शिक्षण संस्थानों में दिनभर जश्न का माहौल रहा। चारों ओर देशभक्ति के नारे लगते रहे। सुलेमान कुरैशी के आवास पर लोगो ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर भारतीय सेना का अभिनंदन किया। स्वामी सत्यानन्द इंटर कॉलेज में देश की सेना के पराक्रम को देख जश्न मनाया। व्यापार सुरक्षा फॉर्म संस्थान के कैंप कार्यालय पर आतिशबाजी की गई। संस्थान के संरक्षक चमन गुप्ता ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के सफल होने पर देशभर में दिवाली जैसा माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed