फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   CCSU admission

प्रवेश के लिए 8 हजार छात्र-छात्राओं ने करवाया पंजीकरण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
प्रवेश के लिए 8 हजार छात्र-छात्राओं ने करवाया पंजीकरण
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले के कॉलेजों में बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम वर्ष की कक्षाओं में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं में उत्साह है। अभी जिले से प्रवेश करवाने के लिए आठ हजार से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवा दिया है। सीसीएसयू ने पंजीकरण करवाने के लिए पिछले दिनों निर्देश जारी कर दिए थे।
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय संबंधित जिले में 120 से अधिक कॉलेजों में बीए, बीएससी और बीकॉम समेत अन्य कक्षाओं में 28 हजार छात्र-छात्राओं का प्रवेश होना है। इस समय यूपी बोर्ड से पास हुए छात्र-छात्रा ही प्रवेश के लिए आवेदन करवा रहे हैं। जब से पंजीकरण करवाने की शुरूआत हुई है, तब से लेकर अब तक रोजाना छात्र-छात्रा कैफे पर पहुंचकर अपना पंजीकरण करवाने में लगे हुए हैं। दूसरी ओर कॉलेजों ने भी प्रवेश के लिए अपनी-अपनी तैयारी शुरू कर दी है। कॉलेजों की ओर से संचालित किए जा रहे विषयों आदि की जानकारी भी छात्र-छात्राओं को दी जा रही है। ताकि उन्हें पता चल सके कि किस स्कूल में बीए या बीएससी व बीकॉम की कक्षाएं संचालित होती हैं। किस कक्षा में कितनी सीट हैं। इसकी भी जानकारी विद्यार्थियों को दी जा रही है। वहीं, दूसरी ओर सीबीएसई का रिजल्ट जारी न होने के कारण 12वीं कक्षा के छात्र-छात्रा अपना पंजीकरण नहीं करवा पा रहे हैं। कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि सीबीएसई का रिजल्ट जारी होने के बाद ही विद्यार्थी अपना पंजीकरण करवा सकेंगे।
विज्ञापन

बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम वर्ष में रोजाना छात्र-छात्रा अपना पंजीकरण करवा रहे हैं। पंजीकरण करवाने को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह है और पहली मेरिट लिस्ट आने का इंतजार कर रहे हैं। प्रवेश के लिए जिले के कॉलेजों ने भी अपनी-अपनी तैयारी शुरू कर दी है। - प्रो. राजेश गर्ग, प्राचार्य, डीएवी पीजी कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed