{"_id":"63fced98bd0b39852109924f","slug":"cbse-exam-bulandshahr-news-c-30-1-41017-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई : नौ हजार छात्रों ने दी अंग्रेजी की परीक्षा, 89 अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई : नौ हजार छात्रों ने दी अंग्रेजी की परीक्षा, 89 अनुपस्थित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। जिले में सोमवार को नौ हजार परीक्षार्थियों ने सीबीएसई 10वीं की परीक्षा दी। 26 केंद्रों पर हुई अंग्रेजी की परीक्षा 89 परीक्षार्थियों ने छोड़ दी। परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र बहुत ही आसान था।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद की सोमवार से 10वीं की अनिवार्य विषयों की परीक्षाएं प्रारंभ हो गई हैं। पहले दिन 10वीं की अंग्रेजी की परीक्षा जिले के 26 केंद्रों पर हुई। जिसमें 9089 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 89 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा में नौ हजार छात्र-छात्रा शामिल हुए। जिले में सीबीएसई के नोडल अधिकारी एवं दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. एचएस वशिष्ठ ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्वक चल रही है। गठित किए गए सचल दल आदि लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। इस परीक्षा को नकल रहित और शांतिपूर्वक कराने के लिए अहम कदम उठाए जा रहे हैं। परीक्षा आगे भी जारी रहेगी।