{"_id":"67ba0698cbf2ec822206d850","slug":"cbse-31-candidates-left-case-studies-paper-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-129979-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई: 31 परीक्षार्थियों ने छोड़ा केस स्टडीज का पेपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई: 31 परीक्षार्थियों ने छोड़ा केस स्टडीज का पेपर
विज्ञापन
जिले के 26 केंद्रों पर शनिवार को कक्षा 10वीं की संस्कृत और कक्षा 12वीं की बिजनेस स्टडीज की परीक्षा हुई। बिजनेस स्टडीज के पेपर में 31 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, जबकि संस्कृत में पंजीकृत सभी परीक्षार्थी शामिल हुए। छात्र-छात्राओं ने पेपर आसान बताया।
सीबीएसई परीक्षा के नोडल अधिकारी एवं डीपीएस के प्रधानाचार्य डीएस यादव ने बताया कि कक्षा 10वीं के संस्कृत विषय की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 64 छात्र-छात्राएं शामिल हुईं। इसमें कोई भी परीक्षार्थी अनुपस्थित नहीं रहा। वहीं, कक्षा 12वीं के बिजनेस स्टडीज के पेपर में 2265 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे।
इनमें से परीक्षा में 2234 शामिल हुए, जबकि 31 ने परीक्षा छोड़ दी। बताया कि रोजाना होने वाली परीक्षा का पूरा ब्योरा बोर्ड को भेजा जा रहा है। किसी भी केंद्र पर अभी तक कोई गड़बड़ी सामने नहीं आई है। अब 24 फरवरी को कक्षा 12वीं का ज्योग्राफी विषय का और 25 फरवरी को कक्षा 10वीं का सामाजिक विषय का पेपर होगा।