फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Caught in the maternity wing construction monitoring officer

मेटरनिटी विंग निर्माण में फंसे मॉनीटरिंग अफसर

Sat, 30 Jul 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 30 Jul 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Caught in the maternity wing construction monitoring officer
ठेकेदार और आईपीएच अधिकारियों के अलावा इस मामले में संलिप्त अन्य लोगों पर भी केस चलाया जा सकता है। - फोटो : डेमो पिक

राष्ट्रीय ग्रामीण हेल्थ मिशन (एनआरएचएम) के तहत करोड़ों से किया जा रहे निर्माण कार्य में मॉनीटरिंग करने वाले अफसर ही फंस  गए हैं।

विज्ञापन

   डीएम की जांच में मेटरनिटी विंग में घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग पाया गया, जबकि इसकी मॉनीटरिंग का जिम्मा संभाल रहे अफसर अब तक काम को सही बताते चल रहे थे।
विज्ञापन


तत्कालीन डीएम शुभ्रा सक्सेना ने कुछ दिनों पहले ही 18.91 करोड़ की लागत से बन रही मेटरनिटी विंग का निरीक्षण किया था।   निरीक्षण के दौरान गंभीर खामियां पाई गईं। विंग का निर्माण घटिया सामग्री से होता हुआ मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने तत्काल निर्माणदायी संस्था को घटिया निर्माण तोड़कर दोबारा निर्माण करने के निर्देश दिए थे। लेकिन इसी दौरान जिलाधिकारी का तबादला हो गया। तबादला होने के बाद घटिया निर्माण सामग्री से किया गया कार्य ध्वस्त नहीं किया गया।


  जिलाधिकारी ने मेटरनिटी विंग निर्माण में घटिया सामग्री की प्रयोग के बाद इसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी है। रिपोर्ट में मॉनीटरिंग कर रहे अफसरों पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

डीएम की जांच में जो आपत्ति उठी थीं, उन्हें निर्माणदायी संस्था से दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। घटिया निर्माण कार्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हैंडओवर करने से पहले सभी आपत्तियां दूर कराई जाएगी। - डॉ. दीपक ओहरी, सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed