फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Caught in political maneuvers 'homeless' 500 Asiane

सियासी दांव-पेच में फंसे ‘बेघरों’ के 500 आशियाने

Mon, 13 Jun 2016 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Mon, 13 Jun 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
Caught in political maneuvers 'homeless' 500 Asiane
kanshiram awas yojna - फोटो : ब्यूरो

विज्ञापन
‘बेघरों’ के लिए बनाए गए 500 आशियानें सियासी दांव-पेच में फंस गए हैं। जिले के गरीबों के लिए तत्कालीन बसपा सरकार ने पांच साल पहले कांशीराम आवास का निर्माण कराया था लेकिन निजाम बदला तो सिर्फ रंगाई-पुताई और पानी का बंदोबस्त कराने में पांच साल गुजर गए।

जानकारी के अनुसार बुलंदशहर विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने गरीबों के लिए पांच साल पहले वलीपुरा नहर के पास और औरंगाबाद में बस अड्डे के पास कांशीराम आवासों का निर्माण करवाया था। औरंगाबाद में 100 और बुलंदशहर में 400 आशियानें बनाए गए हैं।
विज्ञापन


महज रंगाई-पुताई और जल निकासी का काम पूरा करना है लेकिन आलम यह है कि इस काम में ही वर्तमान सरकार को साढ़े चार साल गुजर गए हैं। अब इन आवासों की दीवारें भी गिरने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौजूदा सरकार में गरीबी के मानदंड भी बदल गए हैं। इन कांशीराम आवासों का आवंटन भी हो चुका है। सरकार नहीं चाहती की पुरानी सरकार का प्रोजेक्ट पूरा हो और उसे विधानसभा चुनावों में दूसरे को इसका लाभ मिले।


इसी के चलते कांशीराम आवासों का निर्माण पूरा नहीं करवाया गया है। 500 कांशीराम आवासों के लिए जनपद में करीब 10 हजार आवेदन प्राप्त हुए है। आवेदन को ऑनलाइन कर दिया गया है। पिछले दिनों गरीबी का पता लगाने के लिए मुफलिस परिवारों का सर्वे भी कराया गया था। आवासीय योजना तैयार करने में प्राधिकरण का करीब सात करोड़ रुपये खर्च हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed