{"_id":"6a7218580d59592d6a0f21c6","slug":"case-registered-against-18-people-including-aap-leader-salim-bulandshahr-news-c-133-1-bul1030-161835-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: नीलगाय से टकराकर पलटी कार एक युवक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: नीलगाय से टकराकर पलटी कार एक युवक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
सिकंदराबाद से मृतक नदीम का फाइल फोटो।
सिकंदराबाद। कोतवाली क्षेत्र के भराना-मुरादाबाद रोड पर सोमवार रात नीलगाय के अचानक सामने आने से कार के अनियंत्रित होकर पलटने से कार सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं, कार में सवार तीन अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर होने पर उसे उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव कांवरा निवासी नौशाद भाटी ने बताया कि उनका भाई नदीम (21) सोमवार की रात क्षेत्र के गांव भराना में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। रात में करीब 12 बजे भराना निवासी उनका दोस्त अनुज नदीम कार से गांव छोड़ने के लिए आ रहे थे। गांव भराना और मुरादाबाद के बीच उनकी कार के सामने अचानक नील गाय आने से कार अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे में कार सवार नदीम व अनुज समेत दो अन्य लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिवार के लोगों ने सभी घायलों को उपचार के लिए सिकंदराबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
जहां चिकित्सकों ने नदीम को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अनुज की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया। नदीम की मौत की सूचना से परिवार में मातम छा गया है।
नदीम चार भाइयों में सबसे छोटे थे। डेढ़ साल पहले उनकी शादी हुई थी। उनकी तीन माह की बेटी है। सीओ दीपक कुमार तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।