{"_id":"66eb0d5a97ae20c1a70ae317","slug":"case-of-theft-of-rs-3-lakh-from-bank-in-bulandshahr-2024-09-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bank Chori: बैंक से भरा बैग हुआ चोरी, काउंटर के पीछे रखा था कैश; आरोपी सीसीटीवी में हुआ कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bank Chori: बैंक से भरा बैग हुआ चोरी, काउंटर के पीछे रखा था कैश; आरोपी सीसीटीवी में हुआ कैद
Wed, 18 Sep 2024 10:57 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 18 Sep 2024 10:57 PM IST
सार
बुलंदशहर के नरौरा में 3.65 लाख की नकदी से भरा बैग चोरी होने का मामला सामने आया है। बैंक मित्र द्वारा नकदी से भरा बैग काउंटर के पीछे रखा था।
विज्ञापन
पुलिस (फाइल फोटो)
- फोटो : iStock
विस्तार
बुलंदशहर के नरौरा में 3.65 लाख की नकदी से भरा बैग चोरी होने का मामला सामने आया है। बैंक मित्र द्वारा नकदी से भरा बैग काउंटर के पीछे रखा था। नगर के मुख्य बाजार में स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा परिसर में 3.65 लाख की नकदी से भरा बैग चोरों ने चोरी कर लिया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मिनी बैंक संचालक नकदी निकालने के लिए शाखा में आए थे। इसी दौरान एक युवक बैंक में घुसा और नकदी से भरा बैग चोरी कर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि दो युवकों के साथ आया एक आरोपी बैग ले जाता हुआ सीसीटीवी में कैद हुआ है।
विज्ञापन
राजघाट निवासी अनुज गुप्ता ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वह राजघाट में एसबीआई की मिनी शाखा के संचालक विनोद कुमार गुप्ता के साथ सहायक सहयोगी है। मंगलवार शाम को वह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की नरौरा शाखा में आए थे। इस दौरान उन्होंने दो चेक के माध्यम से 3.65 लाख की नकदी निकाली थी। इसके बाद उन्होंने नकदी को एक बैग में रखकर काउंटर के पीछे रख दिया था और अन्य काम में व्यस्त हो गए थे।
विज्ञापन
कुछ देर बाद देखा तो वहां बैग नहीं था। काफी तलाश के पर भी बैग का पता नहीं चला तो बैंक का सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया। इस दौरान एक युवक बैग लेकर जाता हुआ सीसीटीवी में कैद हुआ है। बताया जा रहा है कि एक युवक दो अन्य साथियों के साथ मौके पर पहुंचा था।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सीओ शोभित कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले में जांच कराई जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।