फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Case filed against three including Dharamkanta operator for tampering in weighing

Bulandshahar News: तौल में गड़बड़ी करने वाले धर्मकांटा ऑपरेटर समेत तीन पर मुकदमा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jan 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
Case filed against three including Dharamkanta operator for tampering in weighing
खुर्जा। मधुसूदन दुग्ध उत्पादन इकाई में कार्यरत धर्मकांटा ऑपरेटर व दूध डेयरी संचालक ने मिलीभगतकर कैंटर का वजन करते समय हेराफेरी कर करीब एक करोड़ रुपये की गड़बड़ी की। 24 जनवरी को दूसरे ऑपरेटर की ओर से दोबारा वजन होने के बाद गड़बड़ी सामने आई। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना खुर्जा देहात क्षेत्र में स्थित क्रीमी फूड लिमिटेड दुग्ध उत्पादन कंपनी का ब्रांड नाम मधुसूदन है। कंपनी के प्रबंधक लखन लाल शर्मा ने बताया कि उनकी कंपनी की ओर से दुग्ध उत्पाद तैयार कर बाजार में बेचे जाते हैं। कंपनी में अलग-अलग डेयरियों के दूध के कैंटर आते हैं, जिनके वजन तौलने के लिए धर्मकांटा है।
विज्ञापन


धर्मकांटा पर धमरावली गांव निवासी प्रेम कुमार शर्मा ऑपरेटर का कार्य करता था। 24 जनवरी को प्रेम कुमार की ड्यूटी दोपहर दो से रात दस बजे की शिफ्ट में थी। तभी बुलंदशहर के स्याना रोड स्थित ज्योति डेयरी का कैंटर वहां आया, जिसका धर्मकांटा पर वजन मापा गया। ऑपरेटर प्रेम कुमार शर्मा ने कैंटर की पर्ची 25,505 किलोग्राम की बनाई। इस दौरान कैंटर चालक ने मोबाइल से ज्योति डेयरी के मालिक ओम प्रकाश से बात की। इस पर धर्मकांटा पर तैनात दूसरे ऑपरेटर को शक हुआ। उसने दोबारा से कैंटर का वजन लिया तो कैंटर का वजन 18,705 किलोग्राम आया। इससे चोरी पकड़ी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर कंपनी के अन्य अधिकारियों को भी बुलाया गया और उनको इस गड़बड़ी के बारे में बताया गया। इसमें साढ़े तीन लाख रुपये के 6,800 किलोग्राम वजन भार की गड़बड़ी की जा रही थी, जिसको मौके पर पकड़ लिया गया।

ऑपरेटर प्रेम कुमार शर्मा ने पूर्व में भी इस तरह की गड़बड़ी करने की बात स्वीकार की। प्रबंधक ने बताया कि ज्योति डेयरी की ओर से नवंबर 2024 से कंपनी को दूध दिया जा रहा है। जब दस्तावेजों की जांच की गई तो उसमें देखा गया कि आरोपियों ने बीते तीन माह में करीब एक करोड़ रुपये के दूध का हेर-फेर कर कंपनी से अधिक रुपये वसूले हैं। इस मामले में उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।



क्रीमी फूड लिमिटेड कंपनी के प्रबंधक की शिकायत पर प्रेम कुमार शर्मा, ज्योति डेयरी के मालिक ओम प्रकाश व चालक भूपेंद्र के खिलाफ धोखाधड़ी करने की धारा बीएनएस 316-2 और 318-2 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में पुलिस टीम दस्तावेज व कर्मचारियों से पूछताछ कर जांच कर रही है। - विकास प्रताप सिंह, सीओ खुर्जा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed