{"_id":"640377e3b8096a8881045724","slug":"case-filed-against-history-sheeter-bsp-candidate-also-accused-of-threatening-bulandshahr-news-c-30-1-45163-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: हिस्ट्रीशीटर बसपा प्रत्याशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, धमकी का भी आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: हिस्ट्रीशीटर बसपा प्रत्याशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, धमकी का भी आरोप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर/सिकंदराबाद। विधानसभा सीट से पूर्व बसपा प्रत्याशी मनवीर सिंह पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराने वाले कैमिकल फैक्टरी के मालिक को अब हत्या की धमकी दी जा रही है। पीड़ित का आरोप है पुलिस की शह पर खुलेआम घूम रहा मनवीर मुकदमा वापस न लेने पर उन्हें धमका रहा है। वहीं, अब पीड़ित ने एसएसपी को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।
गौतमबुद्धनगर के पारस नाथ, एल्फा टू, ग्रेटर नोएडा निवासी अजीत सिंह ने एसएसपी को शिकायती पत्र भेजा है। जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र में संतोष पिग्मेंट एंड कैमिकल इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के नाम से एक कैमिकल फैक्टरी है। इस फर्म में उनके साथ पूर्व में मनवीर सिंह निवासी गांव हिरदेपुर थाना व तहसील सिकंदराबाद पार्टनर थे। बताया कि मनवीर सिंह ने गत विधानसभा चुनाव में सिकंदराबाद सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव भी लड़ा था। जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। आरोप है कि बीते दिनों मनवीर सिंह ने पीड़ित के साथ जालसाजी व धोखाधड़ी कर आर्थिक नुकसान की नीयत से योजना बनाई थी। जिसके तहत आरोपी ने उनके चेक चोरी कर बाउंस कराने की कोशिश की। लेकिन, मामले में पुलिस की जांच में आरोपी मनवीर के आरोपी झूठे पाए गए। जिस पर एसएसपी के आदेश के बाद सिकंदराबाद कोतवाली पुलिस ने मनवीर के खिलाफ ही बीते दिनों धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया था। पीड़ित का कहना है कि आरोपी पुलिस की शह पर खुलेआम घूम रहा है। साथ ही आए दिन पीड़ित को मुकदमे में फैसला न करने पर हत्या की धमकी दी जा रही है। साथ ही उन्होंने एसएसपी को आरोपी मनवीर का गैंग चार्ट भी भेजा है। पीड़ित ने भविष्य में आरोपी से अपनी जान का खतरा जताते हुए सुरक्षा व आरोपी को जेल भिजवाने की गुहार लगाई है।