{"_id":"592489624f1c1b9154535d0d","slug":"carnival-stars-in-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्निवल में कलाकारों ने मचाया धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्निवल में कलाकारों ने मचाया धमाल
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Wed, 24 May 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
कार्निवल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नुमाइश ग्राउंड में बुलंदशहर अमर उजाला के कार्निवल में लगातार भीड़ उमड़ रही है। सोमवार की रात्रि कार्निवल के स्टेल पर कलाकारों ने खूब धमाल मचाया। इस दौरान दर्शकों ने भी उनका तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाए रखा। कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति देकर कार्निवल को चार चांद लगा दिए।
बुलंदशहर अमर उजाला के कार्निवल में पहुंचने वाले लोगों के मनोरंजन के लिए रोजाना रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन निशुल्क किए जा रहे हैं। मंगलवार की रात्रि होने वाले कार्यक्रम में नगर के बड़ों से लेकर बाल कलाकारों ने भागीदारी की।
विज्ञापन
कलाकारों ने स्टेज पर कई शानदार प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। अमर उजाला ने कलाकारों को पुरस्कार देकर भी सम्मानित किया गया। बच्चों ने झूले आदि पर खूब मस्ती की और अपनी पसंद का सामान भी खरीदा। उन्होंने अभिवकों संग स्वादिष्ट व्यंजनों का भी खूब स्वाद लिया। कुल मिलाकर देर रात तक कार्निवल गुलजार रहा और इस दौरान खूब भीड़ रही।
विज्ञापन