फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Car hits bike rider, old woman in critical condition

Bulandshahar News: कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, वृद्धा की हालत गंभीर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
सिकंदराबाद। नेशनल हाईवे-34 पर बुधवार सुबह तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 60 वर्षीय वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनका बेटा भी चोटिल हो गया। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से भाग गया। गांव लखनवाड़ा जनपद अलीगढ़ निवासी आकाश ने बताया कि वह अपनी मां रूपवती (60) को बाइक पर बैठाकर कासना जा रहे थे।
विज्ञापन

जैसे ही वे सुखलालपुर मोड़ के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने रूपवती की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। पीड़ित आकाश ने कोतवाली में अज्ञात कार चालक के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed