फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Candle march held against religious conversion

Bulandshahar News: धर्मांतरण के विरोध में निकाला कैंडल मार्च

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
Candle march held against religious conversion
मेडिकल कॉलेज के बाहर लव जिहाद/धर्मांतरण के विरोध में कैंडल मार्च निकालते चिकित्सक व आम नागरिक। 
बुलंदशहर। लखनऊ के केजीएमयू में धर्मांतरण व लव जिहाद के विरोध में शनिवार शाम चिकित्सक और आम नागरिकों ने कैंडल मार्च निकाला। साथ ही पीड़िता रेजिडेंट महिला चिकित्सक को न्याय दिलाने की मांग की। कैंडल मार्च कल्याण सिंह राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के एक नंबर गेट से दो नंबर गेट तक निकाला गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय चेतना मिशन के संयोजक हेमंत सिंह ने कहा कि केजीएमयू में पैथोलॉजी विभाग की महिला रेजिडेंट डॉक्टर का विभाग के ही एक पुरुष रेजिडेंट ने धर्मांतरण कराने का प्रयास किया। पीड़िता चिकित्सक को न्याय दिलाने के लिए विरोध प्रदर्शन कर कैंडल मार्च निकाला गया। मेडिकल कॉलेज के डॉ. विनोद और डाॅ. अलका ने कहा कि किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय लखनऊ में एक समुदाय के चिकित्सक द्वारा महिला रेजिडेंट का शोषण करते हुए उसे धर्म परिवर्तन करने पर विवश किया। इससे परेशान पीड़िता ने 17 दिसंबर को आत्महत्या करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

पीड़िता के परिवार ने महिला आयोग और मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है। कहा कि कैंडल मार्च प्रदेश के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों में आयोजित किया जा रहा है। इसका केवल यही उद्देश्य है कि उच्च शिक्षा संस्थानों में जो लव जिहाद हो रहा है वह बंद होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सचिन प्रधान, डॉ. कपिल, डॉ. सतेंद्र, चीफ फार्मासिस्ट भूपेंद्र शर्मा, वीरेंद्र कुमार और राष्ट्र चेतना मिशन से जुड़े कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed