फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   By election

तीनों गांवों में प्रधान पद पर महिलाओं का कब्जा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
By election
तीनों गांवों में प्रधान पद पर महिलाओं का कब्जा
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में हुए उपचुनाव के परिणाम सोमवार को जारी हो गए। इस दौरान तीन ग्राम पंचायतों को नए प्रधान और 278 ग्राम पंचायतों का राजनीतिक भविष्य तय हुआ। सभी ब्लॉक पर मतगणना शांतिपूर्वक संपन्न कराई गई। इससे पहले जिले में खाली 3838 ग्राम पंचायत सदस्य पद और तीन ग्राम प्रधान पद के लिए उपचुनाव कराने के आदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने दिए थे। नामांकन के बाद 3539 ग्राम पंचायत सदस्यों को निर्विरोध चुन लिया गया तो 278 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए 12 जून को वोट डाले गए थे। अब कोरम पूरा न होने के कारण शपथ लेने का इंतजार कर रहे 369 ग्राम पंचायतों के प्रधान जल्द ही शपथ ले सकेंगे।
सिकंदराबाद के गांव दुल्हैरा में रीना बनी प्रधान
ग्राम पंचायत दुल्हैरा प्रधान की मृत्यु के बाद उपचुनाव का सोमवार को परिणाम जारी हो गया। सुबह आठ बजे से ब्लॉक सभागार में हुई मतगणना में रीना देवी को 521, लता देवी को मात्र 250 वोट मिले। वहीं 12 मत निरस्त कर दिए गए। मतगणना के बाद रीना देवी ने 271 मतों से प्रधान पद पर जीत हासिल कर ली। जिससे उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। दुलहैरा ग्राम पंचायत में 983 कुल वोट हैं। उपचुनाव में 783 वोट पड़े थे। वहीं 36 वार्डों के लिए ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए वोट डाले गए थे। उनका परिणाम भी मतगणना के बाद घोषित कर दिया गया। आरओ उदय प्रताप सिंह ने नवनिर्वाचित प्रधान रीना देवी और ग्राम पंचायत सदस्यों को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा।
विज्ञापन

गांव के विकास का वादा ग्रामीणों से किया था। इसके लिए ही लोगों ने समर्थन दिया है। प्रत्येक वर्ग के सभी लोगों को एक साथ लेकर बिना भेदभाव के विकास कार्य कराए जाएंगे। - रीना देवी, ग्राम प्रधान
विज्ञापन
विज्ञापन

दानपुर के गांव भमरौआ में गेंदा देवी बनी प्रधान
ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत भमरौआ में ग्राम प्रधान की मृत्यु होने के बाद सोमवार को उपचुनाव का परिणाम जारी हुआ। इस दौरान गेंदा देवी पत्नी राजेंद्र सिंह को 473 और प्रतिद्वंदी कृष्ण कुमार को 371 मत प्राप्त हुए। जिसके चलते गेंदा देवी को 102 वोट से विजयी घोषित कर दिया गया। इससे पहले अप्रैल माह के अंत में हुए चुनाव में गेंदा देवी के पति राजेंद्र सिंह को प्रधान पद के लिए जीत हासिल हुई थी, लेकिन बाद में उनकी मौत हो गई थी। जिसके चलते उपचुनाव कराया गया।
गांव के विकास के लिए पहले लोगों ने मेरे पति को चुना था। दुर्भाग्यवश उनकी मौत हो गई, अब मुझे जिम्मेदारी दी गई है। जिस भरोसे पर ग्रामीणों ने मुझे समर्थन दिया, उस पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करुंगी। - गेंदा देवी, ग्राम प्रधान
अरनिया के गांव नगलिया टक्कर में मधु देवी बनी प्रधान
नगलिया टक्कर ग्राम पंचायत में सोमवार को उपचुनाव की मतगणना के बाद नए प्रधान के तौर पर महिला को जिम्मेदारी दी गई है। इस दौरान मधुदेवी को 555 और नरेश कुमार को 458 वोट प्राप्त हुए। जिसके चलते मधुदेवी को 97 वोट से विजयी घोषित कर दिया गया। मधुदेवी को विजयी घोषित करने के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर है।
गांव के विकास को बढ़ावा देना और महामारी से लोगों को बचाने के लिए जागरूक करना पहला उद्देश्य होगा। गांव के प्रत्येक व्यक्ति को साथ लेकर गांव के विकास को प्राथमिकता देते हुए कार्य किया जाएगा। - मधु देवी, ग्राम प्रधान

जनपद में तीनों प्रधान पद और ग्राम पंचायत सदस्यों की मतगणना शांति पूर्वक संपन्न हो गई। सभी को विजेताओं को प्रमाण पत्र सौंप दिया गया है। अब शासन से निर्देश मिलने पर शपथ ग्रहण की कार्रवाई कराई जाएगी। - रवींद्र कुमार, एडीएम प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed