{"_id":"5f8888c28ebc3e9bcf5c698e","slug":"by-elecation-bulandshahr-news-gbd207156878","type":"story","status":"publish","title_hn":"रालोद-सपा गठबंधन समेत दो प्रत्याशियों ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रालोद-सपा गठबंधन समेत दो प्रत्याशियों ने किया नामांकन
विज्ञापन
सदर तहसील में नामांकन करने जाते सपा और रालोद प्रत्याशी प्रवीण कुमार सिंह।
- फोटो : BULANDSHAHR
रालोद-सपा गठबंधन समेत दो प्रत्याशियों ने किया नामांकन
बुलंदशहर। सदर सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए बृहस्पतिवार को रालोद-सपा गठबंधन और एआइएमआइएम के प्रत्याशी ने नामांकन किया। इसके साथ ही अब तक बसपा, कांग्रेस और निर्दलीय समेत कुल सात प्रत्याशी नामांकन कर चुके हैं। शुक्रवार को नामांकन का आखिरी दिन होने के चलते भाजपा और असपा समेत अन्य बचे हुए दलों के उम्मीदवार अपना नामांकन करेंगे।
बता दें कि सदर सीट पर तीन नवंबर को उपचुनाव होना है। इसके लिए सदर तहसील में नामांकन प्रक्रिया चल रही है। बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय लोकदल और सपा गठबंधन के प्रत्याशी प्रवीण कुमार सिंह ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके अलावा ऑल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लमीन पार्टी के प्रत्याशी दिलशाद अहमद ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। बता दें कि मुख्य दलों में अब केवल भाजपा और असपा के प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है।
नामांकन पत्र में खामी होने पर लौटे असपा प्रत्याशी
आजाद समाज पार्टी के उम्मीदवार मोहम्मद यामीन अपने समर्थकों के साथ बृहस्पतिवार को नामांकन करने के लिए पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि उनके नामांकन पत्रों में कुछ कमियां रह गई थीं, जिसके कारण वह गुरुवार को अपना नामांकन नहीं कर सके।
विज्ञापन
आज दो प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। साथ ही चार नामांकन पत्र लिए गए हैं। आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी भी पहुंचे थे, लेकिन कुछ कमियां होने के कारण वह शुक्रवार को अपना नामांकन करेंगे। - आशीष कुमार सिंह, एसडीएम/रिटर्निंग अफसर
जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया सभा स्थलों का निरीक्षण
बुलंदशहर। बुधवार की देर शाम जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार ने डीएवी कॉलेज के मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने मंच व्यवस्था और हैलीपैड व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था व पार्किंग आदि की व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित कराने के संबधं में संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। साथ ही स्थल को शीघ्र-अतिशीघ्र तैयार कराये जाने के भी निर्देश दिए। इस मौके पर एसएसपी संतोष कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन रवीन्द्र कुमार, एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे।