{"_id":"5810f8334f1c1b2f77bc4274","slug":"but-do-diwali-shopping-online-tightrope","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर ऑनलाइन शॉपिंग... करें मगर संभल कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर ऑनलाइन शॉपिंग... करें मगर संभल कर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Thu, 27 Oct 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
अन्य
- फोटो : अमर उजाला
दिवाली पर इस बार बाजार जाकर खरीदारी की जगह ऑनलाइन शापिंग का अधिक क्रेज है। कारण इंटरनेट का लोगों की जेब तक पहुंच और विभिन्न एप के जरिए खरीददारी में होने वाली आसानी है। साथ ही समय-समय पर मिलने वाले छूट और कैशबैक के लुभावने ऑफर भी लोगों का झुकाव ऑनलाइन शॉपिंग की ओर बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
मगर सावधान... ऑनलाइन शॉपिंग के अपने खतरे और नुकसान हैं। उत्पाद चुनने और भुगतान करने में जल्दबाजी आपको नुकसान पहुंचा सकती है। साथ ही आप हैकरों का भी शिकार बन सकते हैं। उत्पाद खरीदने से पहले संबंधित वेबसाइट के कैटलॉग में तमाम जानकारी लें और प्री-पेमेंट के बजाय कैश ऑन डिलीवरी का विकल्प चुनें।
विज्ञापन
आनलाइन शापिंग में अपने क्रेडिट या डेबिट कार्ड के इस्तेमाल से कई फायदे भी मिल जाते हैं। पहला, जब आनलाइन शापिंग में कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपके कार्ड के साथ ही मर्चेंट वेबसाइट के रजिस्टर्ड अकाउंट में भी प्वाइंट्स जुड़ते हैं। इन प्वाइंट्स का इस्तेमाल आप भविष्य में शापिंग के लिए कर सकते हैं।
विज्ञापन