{"_id":"58d02c804f1c1be5431a2ce3","slug":"businessmen-ssp-change-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों की गुहार, एसएसपी बदलो सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों की गुहार, एसएसपी बदलो सरकार
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 21 Mar 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले में विगत दिनों व्यापारियों के साथ लूटपाट की घटी घटनाओं से आक्रोशित व्यापारियों ने सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने सुरक्षा की मांग उठाते हुए डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भी भेजा जिसमें उन्होंने एसएसपी को बदलने की मांग उठाई।
उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि विगत कई माह से जिले में व्यापारियों के साथ लूटपाट की घटनाएं हो रही हैं। जिला स्तर पर पुलिस ने अपेक्षित कार्रवाई नहीं की । जिले के व्यापारी अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
सीएम से अनुरोध किया है कि व्यापारियों को सुरक्षा प्रदान करने में अक्षम पुलिस अधिकारियों को तत्तकाल व्यवस्था सुधारने के निर्देश जारी करें। पुलिस की लचर कार्यप्रणाली को देखते हुए मंडल ने जिले में घटी घटनाओं का जिक्र करते हुए सीएम को ज्ञापन भेजा गया।
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के स्थान पर किसी योग्य और तेज तर्रार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की बुलंदशहर में नियुक्ति की जाए। डीएम को ज्ञापन देने वालों में पृथ्वी राज सिंह, विजय गुप्ता, इंदू गर्ग, पूनम सिंह, कल्पना, प्रवेश, नीरज, राहुल, मोहित, विमल, अनुराग, राजेश आदि व्यापारी शामिल रहे।
अनूपशहर में व्यापारियों ने प्रदर्शन कर एसडीएम भैरपालसिंह को ज्ञापन दिया । व्यापार मंडल अध्यक्ष पीके बंसल ने कहा कि लूटपाट की वारदातों से व्यापारियों में भय व असंतोष व्याप्त है तथा लोगों में असुरक्षा का भाव बना हुआ है।
इस मौके पर भाजपा नगराध्यक्ष सीपीसिंह, पीके बंसल, राजीव गर्ग, मनोज गर्ग, श्याम रस्तोगी, विकास गर्ग, अवधेश खलीफा, प्रसून गुप्ता, सुमित, सर्वेश, अमन, श्रीकृष्ण अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
औरंगाबाद में व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ को पत्र भेजकर बुलंदशहर जिले की एसएसपी सोनिया सिंह को हटाने की मांग की है। सीएम को भेजे पत्र में मंडल के अनूपशहर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष राजेबाबू अग्रवाल ने संबोघित किया।
पत्र भेजने वालों में विधानसभा क्षेत्र महामंत्री ललित अग्रवाल, संरक्षक ओमवीर सिंह, देशराज सिंह, महामंत्री गुड्डू सैफी, प्रमोद गुर्जर, राकेश गिरि, सतीश ठाकुर, सुशील कुमार, रंजीत सिरोही, रामवीर सिंह, मजहर इस्लाम, विजय अग्रवाल आदि व्यापारी शामिल रहे।
शिकारपुर में व्यापारियों ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। मण्डल के नगर महामंत्री बीरेन्द्र कुमार गर्ग ने संबोधित किया। याशीष गर्ग, दिनेश पंडित, आसिफ सैफी, पुरुषोत्तम वार्ष्णेय, राजपाल सिंह, मनीष मित्तल, सौरभ गर्ग आदि उपस्थित रहे।