फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Buses will not run at night if there are less than 25 passengers

Bulandshahar News: 25 से कम यात्री होने पर रात में नहीं चलेंगी बसें

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
Buses will not run at night if there are less than 25 passengers
बुलंदशहर। सर्दी व कोहरे की वजह से रात में यात्रियों की संख्या कम होती है। ऐसे में निगम को राजस्व का नुकसान हो रहा है। ऐसे में सर्दी में रात के समय रोडवेज बसों का संचालन तभी होगा, जब संबंधित रूट के 25 से अधिक यात्री होंगे। बुलंदशहर डिपो के एआरएम परमानंद ने बताया कि डिपो से प्रतिदिन दिल्ली, गाजियाबाद, अनूपशहर आदि के लिए सुबह-शाम रोडवेज बसों का संचालन होता है। हरिद्वार, अजमेर, आगरा, मुरादाबाद, हल्द्वानी, मथुरा समेत अन्य लंबे रूटों पर सुबह के समय बसें रवाना होती हैं। जो देर रात या अगले दिन बस अड्डे पर पहुंचती है। सर्दी के चलते इन दिनों रात के समय अधिकांश बसों में यात्रियों की संख्या कम हो रही है। ऐसे में परिवहन निगम को लगातार राजस्व का नुकसान हो रहा है। सहालग समाप्त होने व सर्दी के कारण रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में कमी आ रही है। रात में 25 से कम यात्री होने पर बस का संचालन नहीं करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed