{"_id":"674207fdb8d972c0920c3cbb","slug":"buses-for-delhi-are-not-available-from-the-bus-stand-after-6-pm-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-125408-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: शाम छह बजे के बाद बस अड्डे से नहीं मिलती दिल्ली के लिए बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: शाम छह बजे के बाद बस अड्डे से नहीं मिलती दिल्ली के लिए बस
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर के रोडवेज बस अड्डे से शाम छह बजे के बाद दिल्ली के लिए सीधी बस न मिलने पर यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। काफी देर तक बस न आने पर यात्रियों को भूड़ चौराहे तक की दौड़ लगानी पड़ रही है। कुछ यात्रियों को गाजियाबाद की बस में सफर करना पड़ रहा है।
दिल्ली-एनसीआर का वायु प्रदूषण बढ़ने पर दिल्ली में सीएनजी और इलेक्टि्रक बस को छोड़ अन्य बसों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है। साथ ही आनंद विहार के पास कौशांबी तक बीएस-6 बसों का संचालन किया जा रहा है। ऐसे में नगर के पुराने रोडवेज बस अड्डे से बीएस-6 बसों का संचालन शाम छह बजे तक कौशांबी डिपो तक किया जा रहा है।
शाम छह बजे के बाद रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों को सीधी बस सेवा नहीं मिल रही है। यात्री तरुण कुमार ने बताया कि पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने के लिए आनंद विहार की बस के इंतजार में काफी देर तक खड़ा रहा। बस न मिलने पर गाजियाबाद की बस से लाल कुंआ तक सफर करना पड़ा। यात्री भावुक व संजय ने बताया कि दिल्ली जाने के लिए शाम करीब छह बजे बस अड्डे पर पहुंचा। वहां पर दिल्ली के लिए कोई बस नहीं मिली। पूछताछ केंद्र पर गया तो वह भी सही जवाब नहीं दे सके। यहीं, स्थिति अन्य यात्रियों ने बताई।
विज्ञापन
--
प्रदूषण के चलते दिल्ली में बसों के प्रवेश पर पाबंदी लगी हुई। डिपो की बसों का कौशांबी तक संचालन किया जा रहा है। शाम छह बजे के बाद यात्रियों की संख्या कम होने पर गाजियाबाद के लिए बसों का संचालन किया जाता है। यात्री अधिक होने पर बस को कौशांबी तक भी भेजा जाता है। - परमानंद, एआरएम बुलंदशहर डिपो