फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bus station in anoopshahar

अनूपशहर में बस अड्डा जल्द, अफसरों ने कराई नपाई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
bus station in anoopshahar
अनूपशहर में बस अड्डा जल्द, अफसरों ने कराई नपाई
विज्ञापन

अनूपशहर। क्षेत्रवासियों के लिए एक अच्छी खबर है। रोडवेज बस अड्डे के लिए लोगों को अब अधिक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। शासन द्वारा रोडवेज बस अड्डे का निर्माण कराने के लिए जमीन को फ्री होल्ड करवा दिए जाने पर शुक्रवार को परिवहन निगम के अफसरों द्वारा जमीन को हैंड ओवर ले लिया गया। तहसील प्रशासन द्वारा 0.236 हेक्टेयर भूमि का सुपुर्दगी नामा निगम के अफसरों को सौंप जमीन की नपाई कराई गई।

अनूपशहर क्षेत्र में रोडवेज बस अड्डा बनना प्रस्तावित है। करीब एक माह पूर्व मुख्यमंत्री ने रोडवेज बस अड्डे के निर्माण की हरी झंडी दे दी थी। जमीन फ्री होल्ड करने की प्रक्रिया पूर्ण हो जाने पर शुक्रवार को उप्र परिवहन निगम के अफसर मौके पर पहुंचे और भूमि की नपाई कराई। बुलंदशहर डिपो प्रभारी मो. हसन काजमी ने बताया कि तहसील प्रशासन द्वारा खतौनी में दर्ज खसरा संख्या 464/3 रकबा 0.236 हेक्टेयर भूमि को कब्जा कराते हुए सुपुर्दगी नामा सहित हस्तांतरित की गई। इस दौरान एआरएम धीरज सिंह पंवार, जेई विनय गोयल, एई प्रमोद कुमार, संपत्ति लिपिक और क्षेत्रीय लेखपाल आदि ने नपाई और मौके का मुआयना किया। एसडीएम पदम सिंह ने बताया कि उप्र परिवहन निगम बस अड्डा अनूपशहर के नाम भूमि स्थानांतरित कर दी गई है, जिसकी अफसरों संग नपाई करवा दी गई। इस भूमि का सुपुर्दगी नामा उप्र परिवहन निगम के अफसरों को सौंप दिया गया है। बताया कि भूमि स्थानांतरित होने के बाद अब जल्द ही निगम द्वारा रोडवेज बस अड्डे का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed