{"_id":"573df4964f1c1bf957ac74d2","slug":"bus-service-via-moradabad-ramnagar-starts","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाया मुरादाबाद-रामनगर बस सेवा शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाया मुरादाबाद-रामनगर बस सेवा शुरू
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Updated Thu, 19 May 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर से रामनगर के लिए रोडवेज की बस सेवा शुरू हो गई है। इसके लिए लंबे समय से यात्री मांग कर रहे थे। एआरएम ने इस मार्ग का सर्वे करवा कर बस सेवा शुरू करवा दी है। यह खुर्जा से सुबह 6.30 बजे चलेगी और 7.30 बजे बुलंदशहर से रवाना होगी। यह बस स्याना, गढ़, गजरौला, मुरादाबाद, कांशीपुर से होते हुए रामनगर पहुंचेगी।
विज्ञापन
रामनगर से बस शाम को बुलंदशहर के लिए रवाना होगी। एआरएम एसपी सिंह ने बताया कि बुलंदशहर डिपो से फारुखाबाद जिले के कायमगंज के लिए भी बस सेवा शुरू हो गई है। यह बस सुबह जहांगीराबाद से बुलंदशहर होते हुए कायमगंज रवाना होगी।
विज्ञापन
फिलहाल बस का ट्रायल चल रहा है। आय ठीक होने पर इसे नियमित कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बुलंदशहर डिपो को उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम से चार और नई बसें प्राप्त हो गई हैं। इनमें दो लोहिया और दो बसें सामान्य शामिल हैं।
विज्ञापन
इसके साथ ही डिपो में अब रोडवेज की बसों की संख्या 76 हो गई है। 28 अनुबंधित बसें हैं। दो नई सामान्य बसों में एक को रामनगर और दूसरी को कायमगंज के लिए चलाने का निर्णय लिया गया है।