फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bus service to Aurangabad , Lkhavti , Gulavti and Dulana

अब गाजियाबाद और दिल्ली जाने में नहीं होगी परेशानी

Wed, 01 Jun 2016 09:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर Updated Wed, 01 Jun 2016 09:52 PM IST
विज्ञापन
bus service to Aurangabad , Lkhavti , Gulavti and Dulana
बस अड्डा - फोटो : अमर उजाला

रोडवेज ने औरंगाबाद और गुलावठी क्षेत्र के सैकड़ों गांवों की वर्षों पुरानी मांग पूरी कर दी है। बुलंदशहर डिपो ने एक विशेष बस का संचालन शुरू किया है। इससे दिल्ली और बुलंदशहर जाने वाले यात्रियों को लाभ मिलेगा।

विज्ञापन


औरंगाबाद और गुलावठी क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी मांग थी कि दिल्ली के लिए बस चलाई जाए। अब बुलंदशहर डिपो को आठ नई बसें मिली तो लोगों की इस परेशानी को दूर कर दिया गया। एआरएम ने बुलंदशहर, औरंगाबाद, लखावठी गुलावठी, धौलाना से गाजियाबाद और दिल्ली को बस सेवा शुरू कर दी है।
विज्ञापन


यह बस सुबह बुलंदशहर से चलेगी और दोपहर बाद दिल्ली से चलेगी।  इसका फायदा औरंगाबाद, लखावठी, सेगा जगतपुर, सैदपुरा के आसपास के गांवों की जनता को मिलेगा। डिपो ने एक नई बस शिकारपुर से दिल्ली और दिल्ली से बदायूं को भी चलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सब सुबह शिकारपुर से चलकर दिल्ली पहुंचेगी और फिर दिल्ली से बदायूं के लिए रवाना होगी। इससे शिकारपुर की जनता को लाभ मिलेगा। बुलंदशहर से हरिद्वार जाने वाली पुरानी बस को हटाकर नई लगाई है।

डग्गामार वाहनों की भरमार रोडवेज पर पड़ रही भारी
कस्बा क्षेत्र से दिल्ली व मेरठ के लिए जाने वाले डग्गामार बसों का संचालन रोडवेज बसों पर भारी पड़ रहा है। डग्गामार वाहनों के संचालन से जहां राजस्व को हानि हो रही है वहीं रोडवेज बसों की संख्या घटकर मात्र एक रह गई है। पुलिस व प्रशासन इस ओर से आंखे मूंदे हुए है।


क्षेत्र से दिल्ली व मेरठ जाने के लिए लगभग आधा दर्जन डग्गामार बसों का संचालन होता है। तेज गति के चलते दुर्घटना होने के कारण ये डग्गामार बसें अक्सर चर्चाओं में रहती हैं। इन बसों के चलते क्षेत्र से कभी भी रोडवेज बस सेवा शुरू नहीं हो सकी है। वर्तमान में सुबह के समय दिल्ली के लिए एक रोडवेज बस जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed