फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   burn ward

2009 में बना बर्न वार्ड, 12 साल में भी नहीं मिला स्टॉफ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
burn ward
2009 में बना बर्न वार्ड, 12 साल में भी नहीं मिला स्टॉफ
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिला अस्पताल स्थित बर्न यूनिट को निर्माण के 12 साल बाद भी स्टॉफ और उपकरण नहीं मिल सके हैं। 40 से 50 फीसदी झुलसे मरीजों को दिल्ली या मेरठ हायर सेंटर रेफर कर दिया जाता है। वर्ष 2009 में बर्न यूनिट का निर्माण हुआ। तब से स्टॉफ तैनाती और उपकरण के लिए शासन को करीब 10 पत्र लिखा जा चुका है। ऐसे में कोई बड़ी घटना होने पर लोगों की जान बचाना मुश्किल हो जाएगा।
जिला अस्पताल परिसर में मोर्चरी के पास 12 वर्ष पूर्व लाखों रुपये की लागत से आवास विकास योजना के तहत बर्न यूनिट का निर्माण कराया गया था। इसके निर्माण से लोगों में आस जगी थी कि उन्हें अब बेहतर इलाज जिले में ही मिल सकेगा लेकिन अभी तक न तो प्रशिक्षित स्टाफ मिल सका और न ही सर्जन, ईएमओ की तैनाती हो सकी। यूनिट में ताला लगा हुआ है। ऐसे में भवन इस्तेमाल में न होने, रखरखाव के लिए कोई प्रबंध नहीं है। इससे लाखों रुपये की लागत से तैयार हुआ भवन धूल फांक रहा है।
विज्ञापन

मामूली झुलसे लोगों को ही मिल पाता है इलाज
जिला अस्पताल में 10 बेड का बर्न वार्ड बनाया गया है। यहां केवल 50 फीसदी से कम झुलसे मरीजों को ही समय-समय पर भर्ती किया जाता है। इससे अधिक झुलसे या चेस्ट पर झुलसे मरीजों को रेफर कर दिया जाता है। सही तरीके से इलाज न मिलने के कारण कम झुलसे मरीजों का भी जख्म बढ़ जाता है। न तो स्टाफ समय पर मलहम दे पाता है और न देखरेख कर पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी से ही रेफर कर दिए गए थे मरीज
पिछले तीन वर्ष में सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र में बॉयरल फटने से आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर झुलसने पर हायर सेंटर रेफर किया गया तो डिबाई में हुए हादसे में जिला अस्पताल लाने की जगह अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। अब यदि भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो गया तो उसे समय से उपचार मिलना मुश्किल होगा।

सर्जन और प्रशिक्षित स्टाफ न मिलने पर बर्न यूनिट का संचालन नहीं हो सका है। कई बार शासन को पत्र लिखा गया है, वहां से कोई सुनवाई नहीं हो रही है। - डॉ. राजीव प्रसाद, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed