{"_id":"6440153e5c7ea04d4d069564","slug":"bullion-trader-excited-about-akshaya-tritiya-bulandshahr-news-c-30-1-83838-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: अक्षय तृतीया को लेकर सराफा कारोबारी उत्साहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: अक्षय तृतीया को लेकर सराफा कारोबारी उत्साहित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। अक्षय तृतीया को लेकर सराफा बाजार गुलजार होने लगा है। इस बार 22 अप्रैल को अक्षय तृतीया है। अक्षय तृतीया को लेकर लोगों ने खरीदारी शुरू कर दी है। अक्षय तृतीया पर ज्यादातर लोग सोने, चांदी के बने गहने, बर्तन और सिक्के खरीदते हैं। कोरोना संक्रमण के बीच तीन साल बाद सराफा कारोबारियों को इस बार अच्छे कारोबार की उम्मीद है। वहीं, महिलाओं द्वारा एंटीक डिजाइन के गहनों की अधिक मांग की जा रही है।
वैशाखी मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया (शुभ दिन माना) जाता है। मान्यता है, इस दिन किया गया काम अक्षय हो जाता है। लोग स्थाई धन की लालसा में अक्षय तृतीया पर सोने-चांदी के आभूषणों की खरीदारी करते हैं। पिछले कई वर्षों से अक्षय तृतीया पर आभूषणों का बड़े पैमाने पर कारोबार हो रहा है। पिछले तीन वर्षों में कोरोना के चलते मंदी रही लेकिन इस बार सराफा कारोबार में तेजी की संभावना है। बाजार के रुख को देखते हुए सराफा कारोबारियों ने इस बार गहनों का स्टॉक मंगवा लिया है। बाजारों में सोने-चांदी के आभूषणों के कई तरह के डिजाइन उपलब्ध है। पंडित राज शर्मा ने बताया कि दोपहर 12:01 बजे से 12:51 बजे तक अभिजीत मुहूर्त में खरीदारी का योग बन रहा है।
वर्तमान में सोना प्रति 10 ग्राम 60500 रुपये और चांदी प्रति किलो 72500 रुपये पर पहुंच गई है। सराफा कारोबारी हेमंत वर्मा ने बताया कि अक्षत तृतीया पर आभूषणों की अच्छी खरीदारी होती है। इस दौरान ईद भी है और लगन भी आ रहा है। ऐसे में इस बार अच्छे कारोबार की संभावना है। बताया कि डायमंड की ईयर रिंग और मंगलसूत्र के अलावा सोने के एंटीक कलेक्शन की मांग बाजार में आ रही है।