{"_id":"590cc8c94f1c1b6262440fb9","slug":"bulldozers-on-e-rickshaws","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-रिक्शों पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-रिक्शों पर चला बुलडोजर
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
Updated Sat, 06 May 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
ई-रिक्शा बाटेंगे पीएम मोदी
अवैध रूप से चल रहे ई-रिक्शों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस लाइन में 85 ई-रिक्शों को ध्वस्त करके कचरा बना इसका सामान वापस चालकों को दे दिया। नगर स्थित पुलिस लाइन में एआरटीओ के नेतृत्व में जब्त किए गए अवैध ई-रिक्शों को ध्वस्त किया गया।
विज्ञापन
एआरटीओ विनीत मिश्रा ने एक-एक करके इन सभी ई-रिक्शों को अपनी मौजूदगी में ध्वस्त कराया। ई-रिक्शों को ध्वस्त करके इनका सामान चालकों को वापस कर दिया गया। जिला प्रशासन की कार्रवाई का ई-रिक्शा चालकों ने विरोध किया, लेकिन जिला प्रशासन ने किसी की एक नहीं सुनी।
विज्ञापन
एआरटीओ विनीत कुमार मिश्रा ने बताया कि नगर में 800 ई-रिक्शे चिह्नित किए गए हैं, जिन्हें जब्त कर तोड़ा जाएगा।