फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bull

Bulandshahar News: जून में पहली बार 40 डिग्री तक पहुंचा पारा, उमस भी बढ़ी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर/बीबीनगर/सलेमपुर/नरसेना/बुगरासी। जून में पहली बार रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। शनिवार के मुकाबले एक डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ा है। गर्मी के साथ ही उमस ने भी लोगों को परेशान किया। दोपहर में तेज धूप और उमस से लोग बेहाल रहे। पिछले सप्ताह आंधी और बारिश के कारण अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहा।
विज्ञापन

जून की शुरुआत होते ही तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहा। वहीं, पिछले दिनों आंधी संग आई बारिश होने से तापमान कम हुआ तो लोगों ने राहत पाई। वहीं, पिछले कई दिन से लगातार तापमान में इजाफा जारी है। रविवार सुबह धूप निकलने के साथ ही पसीने छूटने लगे। दोपहर के समय सड़क व बाजार सूनसान दिखाई दिए। रविवार को अवकाश होने के कारण लोग घरों से कम ही निकले। रात के तापमान में बढ़ोतरी होने से राहत नहीं मिल पा रही है। ऐसे मौसम के बीच अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 42 फीसदी और हवा की गति चार से पांच किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास दर्ज की गई। जबकि शनिवार को अधिकतम 39 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक डॉ. रेशु सिंह का कहना है कि मौसम में लगातार बदलाव आ रहा है। तापमान में भी उतार-चढ़ाव जारी है। ऐसे में जून में रविवार को पहली बार 40 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। हवा की गति कम होने और तापमान बढ़ने के कारण उमस बढ़ गई है। अगले दो दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है। इससे गर्मी का असर और अधिक महसूस हो सकता है। इसके साथ ही जल्द ही एक बार फिर से मौसम में बदलाव के संकेत हैं। आंधी संग बारिश भी हो सकती है। सोमवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 41 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed