{"_id":"60c50a138ebc3e8a646963fd","slug":"bulanshahr-news-bulandshahr-news-gbd220334727","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटी संक्रमण की चेन, 97.82 फीसदी पहुंचा रिकवरी रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटी संक्रमण की चेन, 97.82 फीसदी पहुंचा रिकवरी रेट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहत : टूटी संक्रमण की चेन, 97.82 फीसदी पहुंचा रिकवरी रेट
बुलंदशहर। जिलेवासियों के लिए एक राहत की खबर है। जनपद में स्वास्थ्य अफसरों के प्रयास से कोरोना संक्रमण की चेन पूरी तरह से टूटने की कगार पर पहुंच चुकी है। जनपद का रिकवरी रेट 98 फीसदी के करीब पहुंच गया है। जबकि मृत्युदर एक प्रतिशत से अधिक है। संक्रमण की चेन टूटने से स्वास्थ्य विभाग के साथ जिला प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है। वहीं, विभाग अब जांच, दवा, वितरण और वैक्सीनेशन पर अधिक ध्यान दे रहा है।
जनपद में कोरोना संक्रमण की पहली लहर के दौरान समय से व्यवस्था को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सबक नहीं लिया था। ऐसे में अप्रैल से दूसरी लहर ने दो माह के भीतर कहर बरपा दिया।
12 अप्रैल से प्रतिदिन आ रहे थे 200 तक केस
12 अप्रैल के बाद प्रतिदिन संक्रमित का आंकड़ा 100-200 के पार पहुंचने लगा था। साथ ही मौतों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ता गया। वहीं, पंचायत चुनाव के बाद एक मई को कोरोना के अब तक के समय में एक दिन में सर्वाधिक 549 कोरोना संक्रमित मिलने का रिकॉर्ड भी बना। साथ ही मई माह में तीन बार आंकड़े एक दिन में 500 के पार पहुंचे। स्वास्थ्य अफसरों के अनुसार वर्तमान में जनपद का कोरोना रिकवरी रेट 97.82 पहुंच गया है। जबकि मृत्युदर 1.16 प्रतिशत है। साथ ही एक्टिव मरीजों का 1.01 प्रतिशत है।
विज्ञापन
368 दिन में मिले थे मात्र 6,325 संक्रमित
29 मार्च 2020 को जनपद में पहला संक्रमित मिला था। साथ ही 10 अप्रैल 2020 को पहले कोरोना संक्रमित मरीज की मौत होने की पुष्टि हुई। इसके बाद 31 मार्च 2021 तक जनपद में 6,325 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई तो 94 लोगों की मौत हो गई। जबकि, 6,202 लोग स्वस्थ हो चुके थे और मात्र 29 लोग उपचाराधीन थे।
आठ अप्रैल से बढ़ना शुरू हुआ संक्रमण
एक अप्रैल 2021 से कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर शुरू हुई। हालांकि पहले सप्ताह तक 25 से कम संक्रमित मिले, आठ अप्रैल को 92 लोगों में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद आंकड़े प्रतिदिन बढ़ते चले गए। 11 जून तक 72 दिन के दौरान जनपद में 13,683 लोग संक्रमित मिले तो 139 लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई। वहीं, 13,370 लोग स्वस्थ भी हुए।
11 दिन में 267 लोगों में मिला संक्रमण
जून में अब तक 49,116 लोगों की रैपिड एंटीजन किट और आरटीपीसीआर का सैंपल लेकर जांच की गई। इस दौरान मात्र 0.54 फीसदी यानी 267 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। एक जून से 11 जून तक एक दिन में सर्वाधिक दो जून को 51 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई तो छह जून को सबसे कम 11 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई।
विभाग की टीम लगातार लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए प्रयास में जुटी हुई है। लोगों को जागरूक करने में आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भी मदद ली गई। जिससे जिले में संक्रमण की चेन टूटी और रिकवरी रेट 97.82 फीसदी पहुंच गया हैं। एक फीसदी रिकवरी रेट भी जल्द पूरा हो जाएगा।
डॉ. रोहताश यादव, एसीएमओ/नोडल अधिकारी