फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulanshahr news

577 गांवों में प्रधानों ने संभाली कमान, 369 गांवों में प्रशासक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
bulanshahr news
577 गांवों में प्रधानों ने संभाली कमान, 369 गांवों में प्रशासक
विज्ञापन

बुलंदशहर। ग्राम पंचायत सदस्यों का कोरम पूरा करने वाली 577 ग्राम पंचायतों में प्रधानों को शपथ ग्रहण करा दी गई है। इनकी पहली बैठक बृहस्पतिवार को होगी। बुधवार को भी आठ ब्लॉक के 280 गांवों में प्रधानों को शपथ दिलाई गई। अब प्रधानों को वित्तीय अधिकार मिल गए हैं। 369 गांवों में ग्राम पंचायत सदस्यों का कोरम पूरा नहीं हुआ जिसकी वजह से इनमें नवनिर्वाचित प्रधान शपथ नहीं ले सके हैं। इन पंचायतों में अभी प्रशासक ही कमान संभालेंगे।
कोरोना संक्रमण की वजह से पहली बार ग्राम प्रधानों का शपथ ग्रहण ऑनलाइन हुआ है। पहले दिन मंगलवार को आठ ब्लॉक के 297 प्रधानों और बुधवार को 280 प्रधानों को शपथ दिलाई गई। डीपीआरओ ने बताया कि सभी 577 ग्राम प्रधानों पास शपथ पत्र भी पहुंच गए हैं। जिला पंचायती राज अधिकारी नंदलाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायतों की पहली बैठक की रिपोर्ट सचिवों को विभाग में उपलब्ध करानी होगी।
विज्ञापन

तीन गांवों में होगा प्रधान के लिए उपचुनाव
सिकंदराबाद के दुल्हैरा, दानपुर के भमरौआ और अरनियां के नगला टक्कर गांव में प्रधानों की मौत होने के कारण उप चुनाव होगा। इन गांवों की सरकार उप चुनाव के बाद वजूद में आ सकेगी। पंचायत राज विभाग ने प्रधान और पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों का पूरा डाटा राज्य निर्वाचन आयोग को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed