{"_id":"60c6553a8ebc3e14dd3f3aaf","slug":"bulandshshr-news-bulandshahr-news-gbd2203860146","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिबकॉल के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट की कोविड से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिबकॉल के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट की कोविड से मौत
विज्ञापन
बिबकॉल के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट की ब्लैक फंगस से मौत
बुलंदशहर। कोरोना वैक्सीन बनाने की तैयारियों में लगी चोला की बिबकॉल कंपनी प्रबंधन को बड़ा झटका लगा है। कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट चंद्र बल्लभ बेंजवाल 56 वर्ष का रविवार को कोरोना के बाद ब्लैक फंगस के चलते देहांत हो गया। अपने अधिकारी को खोने के बाद कंपनी प्रबंधन ने उनकी मौत पर शोक व्यक्त किया।
जिले के चोला औद्योगिक क्षेत्र स्थित बिबकॉल कंपनी की स्थापना वर्ष 1989 में की गई थी। कंपनी की स्थापना के बाद से यहां पोलियो वैक्सीन बनाने का काम शुरू किया गया था। इसके बाद प्रतिवर्ष करीब 160 करोड़ वैक्सीन बनाई गई। कंपनी के एसोसिएट वाइस प्रेसीडेंट सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि स्थापना के समय ही उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के बैंजी गांव निवासी चंद्र वल्लभ बेंजवाल ने बतौर जीएम अपनी सेवाएं देना शुरू किया था। इसके बाद वह कुछ ही समय में कंपनी के प्रमुख अधिकारियों की सूची में शामिल हो गए थे। अब जब सरकार ने कंपनी को कोविड वैक्सीन बनाने का आदेश दिया तो बेंजवाल भी इसकी तैयारियों में जुट गए।