{"_id":"5d38a5d68ebc3e6cda5e7854","slug":"bulandshhar-news-bulandshahr-news-gbd1809648197","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन कम देने की बात पर बवाल, डीलर पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन कम देने की बात पर बवाल, डीलर पति गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राशन कम देने की बात पर बवाल, डीलर पति गिरफ्तार
बुलंदशहर । खानपुर थाना क्षेत्र के गांव अमरपुर में सस्ता गल्ला विक्रेता द्वारा ग्राहकों को राशन कम देने को लेकर मारपीट व पथराव में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है। उनका दिल्ली स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने डीलर पति को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार को राशन डीलर मीना के यहां राशन वितरीत किया जा रहा था। प्रति कार्ड पांच किलो राशन कम देने पर कार्ड धारकों ने विरोध किया। डीलर ने पूरा राशन मांग रहे आजाद को थप्पड़ मार दिया फिर वहां मौजूद लोग भड़क गए और डीलर पति सत्तार, आस मोहम्मद, अतीफ व कई लोगों ने ग्राहकों को पीटना शुरू कर दिया। जिसके बाद उग्र भीड़ ने उनके डंडे छीन लिए तो डीलर व समर्थकों ने राशन लेने पहुंचे लोगों पर पथराव कर दिया। पथराव से शान, अहमद, आफताब, मेहराज, शानू मिया, इमरान, फरहान आदि घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से आफताब व शान मोहम्मद को गंभीर हालत में हायर मेडिकल सेंटर दिल्ली रेफर कर दिया गया। वहीं, पुलिस ने एक आरोपी राशन डीलर पति सत्तार क ो गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष आनन्दवीर मलिक ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। वहीं, पूर्ति निरीक्षक आनन्द प्र्रकाश ने बताया कि मशीन खराब होने के कारण राशन वितरण में देरी हुई, बाकी कार्ड धारकों को भी राशन वितरण कराया जाएगा।