{"_id":"5d34b59f8ebc3e6cd710da8a","slug":"bulandshar-news-bulandshahr-news-gbd1807329166","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में रखी नगदी व जेवरात लेकर प्रेमी संग भागी महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में रखी नगदी व जेवरात लेकर प्रेमी संग भागी महिला
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला अपने ससुराल से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई, उसके पति ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी अपने दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ घर में रखी नगदी व जेवरात लेकर भाग गई है। पीड़ित ने पुलिस से पत्नी की बरामदगी की गुहार लगाई है।
नगर कोतवाली के भूड़ क्षेत्र निवासी एक युवक ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह मेहनत मजदूरी कर अपना व परिवार का पालन-पोषण करता है। घर पर उसकी पत्नी व दो बच्चे और बूढ़ी मां रहती है। बीते शुक्रवार को भी पीड़ित घर से मजदूरी पर गया था। देर शाम करीब सात बजे घर वापस लौटा तो उसकी पत्नी घर पर मौजूद नहीं थी। दोनों बच्चों ने बताया कि वह बाजार से सामान खरीदने के लिए शाम करीब चार बजे निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। पीड़ित ने पत्नी के वापस न लौटने पर उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। किसी व्यक्ति ने उसे बताया कि मोहल्ला निवासी एक युवक के साथ उसने पीड़ित की पत्नी को जाते हुए देखा था। पीड़ित ने घर पर पहुंच कर तलाशी ली तो घर में रखी करीब 10 हजार की नगदी, सोने व चांदी के जेवरात भी गायब थे। पीड़ित ने मामले में आरोपी युवक के घर पहुंच कर पूछताछ की तो वह भी गायब था। पीड़ित की शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। नगर कोतवाल ने बताया कि जल्द ही महिला को बरामद कर आरोपी को दबोच लिया जाएगा।