फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bulandshahr was the third coldest district during the day

Bulandshahar News: फिर दिन में तीसरा सर्द जिला रहा बुलंदशहर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
Bulandshahr was the third coldest district during the day
खुर्जा में कड़ाके की ठंड ने अलाव जलाकर सेकते लोग। संवाद
बुलंदशहर। पहाड़ों पर बर्फबारी, रात में पाला और लगातार चल रही शीतलहर ने सर्दी का सितम बढ़ा दिया है। ठंडी हवाओं के कारण सोमवार को दूसरे दिन भी बुलंदशहर प्रदेश में दिन में तीसरा सर्द जिला रहा। आगरा सबसे ठंडा, बरेली दूसरे और बुलंदशहर व शाहजहांपुर तीसरे नंबर पर रहा। मौसम वैज्ञानिक अभी इस कंपकंपा देने वाली ठंड से राहत नहीं मिलने का अनुमान जता रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले दो दिन से रात के समय पाला पड़ने के साथ कंपकंपा देने वाली शीतलहर चल रही है। इसी का नतीजा रहा कि रविवार को बुलंदशहर प्रदेश में तीसरे नंबर पर ठंडा रहा। वहीं, सोमवार की सुबह से ही शीतलहर चलने लगी, जो नश्तर सी चुने वाली रही। इसके बाद निकली धूप भी सर्द हवाओं के आगे बेदम रही। दिनभर लोगाें के साथ पशु व पक्षियों को कांपते देखा गया।
विज्ञापन

जरूरी काम वाले ही घरों से निकले। ऐसे मौसम के बीच सोमवार को अधिकतम तापमान 0.2 डिग्री गिरकर 14.8 पर और न्यूनतम 1 डिग्री बढ़कर 8 पर पहुंच गया। हवा की गति छह किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक रही। रविवार को अधिकतम तापमान 15 और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। कृषि विज्ञान केंद्र की अध्यक्ष एवं मौसम वैज्ञानिक डाॅ. रेशु सिंह का कहना है कि अभी ऐसे मौसम से राहत न मिलने का अनुमान बन रहा है। इस समय पहाड़ों पर बर्फबारी से चल रही शीतलहर और रात में पाले से कंपकंपी बढ़ी है। यह मौसम गेहूं की फसल के लिए वरदान साबित होगा। जबकि सरसों व आलू समेत अन्य फसलों को बचाने की जरूरत है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 14.6 और अधिकतम 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed