फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bulandshahr tops in the progress of Jal Jeevan Mission

Bulandshahar News: जल जीवन मिशन की प्रगति में बुलंदशहर देश में अव्वल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Mar 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
Bulandshahr tops in the progress of Jal Jeevan Mission

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। जल जीवन मिशन के तहत गांवों में बिछाई जा रही पेयजल लाइन की प्रगति के मामले में बुलंदशहर को देश में पहला स्थान मिला है। इसके लिए मिशन डायरेक्टर की ओर से डीएम को प्रशंसा पत्र जारी किया है।

स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले के 750 गांवों में पेयजल लाइन बिछाकर घर-घर स्वच्छ पेयजल पहुंचाया जाना है। 21 अक्तूबर 2022 को राष्ट्रपति ने इस योजना की शुरुआत की थी। फिलहाल करीब 550 गांवों में पाइप लाइन बिछाने के लिए कार्य किया जा रहा है। फरवरी माह में कार्य की प्रगति की समीक्षा मिशन निदेशक द्वारा की गई थी। समीक्षा के दौरान बुलंदशहर के गांवों में किए जा रहे कार्य की प्रगति देश के अन्य जिलों की प्रगति से बेहतर थी। जिसके चलते कार्य की प्रगति के मामले में देश में बुलंदशहर को पहला स्थान मिला है। मिशन निदेशक व एसीएस विकास शील ने डीएम को प्रशंसा पत्र जारी करते हुए टीम को बधाई दी है। साथ ही उम्मीद जताई है कि भविष्य में भी इसी प्रकार योजना की प्रगति जारी रहेगी और अधिक से अधिक लोगों को घर तक पानी पहुंचाया जाएगा। डीएम सीपी सिंह ने बताया कि जिले को देश में पहला स्थान मिलना गौरव की बात है। टीम के सभी अधिकारियों ने इसके लिए मेहनत की है, जिसके चलते भविष्य में भी इसी प्रकार कार्य की प्रगति जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed