फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr

Bulandshahar News: मामा ने अश्लील वीडियो बनाकर भांजी का किया यौन शोषण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jan 2023 10:17 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr
मामा ने अश्लील वीडियो बनाकर भांजी का किया यौन शोषण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चोला। थाना क्षेत्र में रिश्तों को कलंकित करने वाला एक मामला प्रकाश में आया है। सगे मामा ने भांजी को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर अश्लील वीडियो बनाकर यौन शोषण किया। परिजनों को बताने और कार्रवाई करने पर वीडियो को वायरल करने की धमकी दी। जानकारी होने पर परिजनों ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने बताया कि छह महीने पूर्व उसके सगे मामा ने उसकी बहन को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर अश्लील वीडियो बनाया और, फोटो ले लिया। तभी से वह वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसका यौन शोषण करता चला रहा है। जब उसकी बहन ने घटना के बारे में परिजनों को बताने के लिए कहा तो स्कूल आते जाते वह उसका पीछा करने लगा। जबरन बाइक पर बैठाने का प्रयास किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। उत्पीड़न से तंग आकर उसकी बहन ने अपनी मौसेरी बहन को घटना के बारे में बताया। जिसके बाद उन्हें मामले की जानकारी हुई। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे भी जान से मारने की धमकी दी। साथ ही पुलिस में शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। बताया कि वह जहां भी अपनी बहन के रिश्ते की बात करने के लिए जाते हैं, आरोपी वहां पहुंच जाता है और रिश्ता तोड़वा देता है। थाना प्रभारी पूनम जादौन ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे चोला फ्लाईओवर से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी कहीं फरार होने की फिराक में था। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed