फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr

अघोषित बिजली कटौती के विरोध में दनकौर रोड पर लगाया जाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr
अघोषित बिजली कटौती पर भड़के लोग, दनकौर रोड पर लगाया जाम
विज्ञापन

सिकंदराबाद। अघोषित बिजली कटौती के विरोध में नगर की हीरा कॉलोनी के लोगों ने रविवार दोपहर दनकौर रोड पर जाम लगा दिया। सूचना पर एसडीएम, जेई, पुलिस मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के आश्वासन पर करीब एक घंटे के बाद लोगों ने जाम खोला। इस दौरान सड़क पर वाहनों की कतार लग गई।

कॉलोनी के लोगों ने बताया कि 31 मई की रात आई आंधी के बाद से कॉलोनी की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। अघोषित बिजली कटौती से लोग बेहाल हैं। कॉलोनी की लाइनें भी जर्जर हो चुकी है। ट्रांसफार्मर की लीड आए दिन फुंकती रहती है। जब कॉलोनी के लोग समस्या लेकर विद्युत विभाग के अधिकारियों के पास जाते हैं तो उन्हें टरका दिया जाता है। आए दिन ट्रांसफार्मर फुंकते रहते हैं। जिसके चलते भी घंटों बिजली गुम रहती है। रविवार सुबह भी कॉलोनी का ट्रांसफार्मर फुंक गया। दोपहर तक बिजली नहीं आने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने दोपहर में कॉलोनी के बाहर सिकंदराबाद-दनकौर रोड पर जाम लगा दिया। जाम लगा रहे लोगों ने विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। जाम के कारण दनकौर रोड पर वाहनों की लाइन गई। सूचना पर एसडीएम रविशंकर सिंह, जेई हिमांशु कुशवाह, पुलिस मौके पर पहुुंची। अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन कॉलोनी के लोग अधिक क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाए जाने, ट्रांसफार्मरों की लीड को बदलने और जर्जर लाइनों को बदलने की मांग पर अड़े रहे और जाम खोलने से इनकार कर दिया। अधिकारियों के समझाने और समस्या का जल्द समाधान किए जाने के आश्वासन देने पर लोगों ने करीब एक घंटे बाद जाम खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed